IPL 2025 Points Table Updated List After RCB vs DC Match 24th Delhi Capitals Gujarat Titans Royal Challengers Bengaluru IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया जीत का चौका, मगर पॉइंट्स टेबल में इस टीम का राज; RCB टॉप-4 में बरकरार, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025 Points Table Updated List After RCB vs DC Match 24th Delhi Capitals Gujarat Titans Royal Challengers Bengaluru

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया जीत का चौका, मगर पॉइंट्स टेबल में इस टीम का राज; RCB टॉप-4 में बरकरार

  • IPL 2025 Points Table Updated List- केएल राहुल की दमदार पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उन्हीं के घर पर विकेट से धूल चटाई। इसी के साथ डीसी ने इस सीजन जीत का चौका लगाया।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 11 April 2025 05:53 AM
share Share
Follow Us on
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया जीत का चौका, मगर पॉइंट्स टेबल में इस टीम का राज; RCB टॉप-4 में बरकरार

IPL 2025 Points Table Updated List- अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से धूल चटाई। डीसी की जीत के हीरो केएल राहुल रहे जिन्होंने 93 रनों की दमदार पारी खेल टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में जीत का चौका लगाया। सीजन-18 में दिल्ली ही एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अभी तक हार का मुंह देखा है, हालांकि इसके बावजूद आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में टीम के सिर पर नंबर-1 का ताज नहीं सजा है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया जीत का चौका, केएल राहुल बने बेंगलुरु की राह का रोड़ा

जी हां, दिल्ली कैपिटल्स जीत का चौका लगाने के बावजूद आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है। वहीं शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस टॉप पर हैं। गुजरात और दिल्ली दोनों के बराबर 8-8 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से जीटी आगे है।

गुजरात टाइटंस का 5 मैचों में 4 जीत के साथ नेट रन रेट +1.413 का है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स का +1.278 का है।

वहीं सीजन का दूसरा मुकाबला हारने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम तीसरे पायदान पर बनी हुई है। आरसीबी ने अभी तक खेले 5 में से तीन मैच जीते हैं और टीम 6 पॉइंट्स के साथ नंबर-3 पर है।

ये भी पढ़ें:ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे सॉल्ट हुए रन आउट, फैंस ने विराट कोहली को बताया गुनाहगार

गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अलावा टॉप-4 में चौथी टीम श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स है। पीबीकेएस ने अभी तक खेले 4 में से तीन मैच जीते हैं।

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपडेट

पोजिशनटीममैच खेलेजीतहारअंकनेट रन रेट
1.गुजरात टाइटंस5418+1.413
2.दिल्ली कैपिटल्स4408+1.278
3.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5326+0.539
4.पंजाब किंग्स4316+0.289
5.लखनऊ सुपर जायंट्स5326+0.078
6.कोलकाता नाइट राइडर्स5234-0.056
7.राजस्थान रॉयल्स5234-0.733
8.मुंबई इंडियंस5142-0.010
9.चेन्नई सुपर किंग्स5142-0.889
10.सनराइजर्स हैदराबाद5142-1.629

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में 5-5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा हाल है। दोनों टीमों को अभी तक खेले 5 मैचों में सिर्फ 1 ही जीत मिली है और एमआई व सीएसके बॉटम-3 में बनी हुई है। पॉइंट्स टेबल की सबसे फिसड्डी टीम 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद है।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज , आईपीएल 2025 , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |