एक अर्श तो दूसरी फर्श पर, पांच बार की IPL चैंपियन दो टीम; अपने आप में गजब ही है यह कहानी
इंडियन प्रीमियर लीग में एक से बढ़कर एक दिलचस्प कहानियां आती है। आईपीएल 2025 में ऐसी ही कहानी है मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की।

इंडियन प्रीमियर लीग में एक से बढ़कर एक दिलचस्प कहानियां आती है। आईपीएल 2025 में ऐसी ही कहानी है मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की। दोनों ही टीमें पांच-पांच बार की चैंपियन हैं। लेकिन प्वॉइंट्स टेबल पर दोनों की कहानी बिल्कुल अलग है। जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस की टीम अर्श पर है, वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फर्श पर पड़ी हुई है। जबकि सीजन की शुरुआत मुंबई ने हार और चेन्नई ने जीत के साथ की थी। इसके बावजूद चेन्नई एक्सप्रेस जो एक बार डिरेल हुई तो संभल नहीं पाई। वहीं, दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम शुरुआत में बुरी तरह से लड़खड़ाई। लेकिन एक बार जब वापस विजय रथ पर सवार हुई तो फिर प्वॉइंट्स टेबल के टॉप पर ही पहुंच गई।
चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किल
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन काफी मुश्किलों भरा रहा है। पहले मैच में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को हराकर की। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई की टीम काफी सॉलिड नजर आ रही थी। लेकिन कागजों पर मजबूत नजर आती टीम, मैदान पर लड़खड़ा गई। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चो पर सीएसके को नाकामी झेलनी पड़ी। बीच टूर्नामेंट में कप्तान ऋतुराज घायल होकर बाहर हो गए। इसके बाद एमएस धोनी को कप्तान बनाया गया। फैन्स को लगा कि धोनी के कप्तानी संभालने के बाद चेन्नई की टीम शायद कुछ चमत्कार करेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
मुंबई इंडियंस ने किया कमाल
दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत बिल्कुल गिरते-पड़ते हुए थे। एक बार को तो ऐसा लगने लगा था कि एमआई के साथ कहीं फिर से पिछले सीजन की कहानी न दोहराई जाए। लेकिन एक के बाद एक छह मैचों में धमाकेदार जीत के साथ हार्दिक ब्रिगेड ने कमाल कर दिया। अब मुंबई इंडियंस न सिर्फ प्वॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है। बल्कि प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करने के भी बेहद करीब पहुंच चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।