मुंबई इंडियंस की लगातार जीत में छुपा दिलचस्प संयोग, क्या इस सीजन भी होगा कमाल?
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम लगातार कमाल कर रही है। एक के बाद एक छह जीत के साथ एमआई की टीम विजय रथ पर सवार है। वैसे मुंबई की इस लगातार जीत में एक दिलचस्प संयोग भी छिपा हुआ है।

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम लगातार कमाल कर रही है। एक के बाद एक छह जीत के साथ एमआई की टीम विजय रथ पर सवार है। वैसे मुंबई की इस लगातार जीत में एक दिलचस्प संयोग भी छिपा हुआ है। असल में मुंबई ने जिस भी सीजन में लगातार पांच या उससे ज्यादा मैच जीते हैं, फाइनल में पहुंची है। इतना ही नहीं, 2017 में तो लगातार छह मैच जीतने के बाद उसने ट्रॉफी भी जीती थी। अब मुंबई इंडियंस के फैन्स को उम्मीद है कि क्या वह इस सीजन में भी कमाल करने वाली है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल में चैंपियन बन चुकी है। इसके अलावा उसने सबसे ज्यादा बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है।
इस सीजन में लगातार छह जीत
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में लगातार छह जीत हासिल की हैं। एमआई ने राजस्थान रॉयल्स, एलएसजी, एसआरएच, सीएसके, एसआरएच और दिल्ली को लगातार मैचों में हराया है। इसके बाद यह टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस ने कुल 11 मैच खेले हैं। इनमें से उसे सात मैचों में जीत, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब उसके खाते में कुल 14 अंक हैं। इतने ही अंक आरसीबी के भी हैं, लेकिन मुंबई की टीम ने बेहतर नेट रन रेट के आधार पर प्वॉइंट्स टेबल टॉप किया है। इस आईपीएल सीजन में शुरुआती पांच मैचों में मुंबई इंडियंस ने मात्र एक जीत दर्ज की थी।
पहले भी कर चुकी है ऐसा
इससे पहले की बात करें तो 2008 में भी मुंबई इंडियंस ने लगातार छह जीत हासिल की थी। हालांकि तब वह पांचवें स्थान पर रही थी। पंजाब किंग्स से हार के बाद वह प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करने में नाकाम रही थी। इसके अलावा 2017 में छह मैचों में लगातार जीत हासिल की थी। उस सीजन में भी एमआई प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी और बाद में उसने फाइनल में पुणे को एक रन से हराकर खिताब जीत लिया था। इसके अलावा 2010, 2013, 2015 और 2020 के सीजन में मुंबई इंडियंस ने पांच-पांच जीत दर्ज की थी। इसमें 2010 में वह उपविजेता, जबकि बाकी अन्य सीजन में चैंपियन रही है। बता दें कि मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा बार छह बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है। एमआई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।