Faf du Plessis will not play remainder of IPL 2025 another blow to dc after mitchell starc मिचेल स्टार्क के बाद अब फाफ डु प्लेसिस, IPL के अहम मोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स को डबल झटका, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025Faf du Plessis will not play remainder of IPL 2025 another blow to dc after mitchell starc

मिचेल स्टार्क के बाद अब फाफ डु प्लेसिस, IPL के अहम मोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स को डबल झटका

मिचेल स्टार्क के बाद अब फाफ डु प्लेसिस भी आईपीएल के बचे हुए मैचों के लिए भारत नहीं आएंगे। दोनों दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं और ये टीम के लिए तगड़े झटके की तरह है। दिल्ली कैपिटल्स अभी पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है। ऐसे अहम मोड़ पर उसे स्टार्क और फाफ की कमी खल सकती है।

Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 16 May 2025 03:03 PM
share Share
Follow Us on
मिचेल स्टार्क के बाद अब फाफ डु प्लेसिस, IPL के अहम मोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स को डबल झटका

शनिवार से आईपीएल 2025 का बाकी हिस्सा शुरू हो रहा है। इस बीच पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका लगा है। मिचेल स्टार्क के बाद अब फाफ डु प्लेसिस भी इस दौरान नहीं दिखेंगे। डु प्लेसिस ने आईपीएल के बाकी हिस्से के लिए नहीं लौटने का फैसला किया है। पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव के मद्देनजर 9 मई को आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था।

मिचेल स्टार्क और फाफ डु प्लेसिस ऐसे अहम मोड़ पर दिल्ली कैपिटल का साथ छोड़ रहे हैं, जब प्लेऑफ की रोमांचक रेस तय होने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। उसने अब तक खेले 11 मैच में से 6 में जीत हासिल की है। गुजरात टाइटंस 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। इतने ही अंकों के साथ आरसीबी दूसरे, 15 अंक के साथ पंजाब किंग्स तीसरे और 14 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में जाने के लिए बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे। कम से कम 2 मैच तो हर हाल में जीतने होंगे। ऐसे में उसे मिचेल स्टार्क और फाफ डु प्लेसिस की कमी काफी खलेगी।

ये भी पढ़ें:मिचेल स्टार्क की सैलरी कितनी कटेगी? बीच IPL में DC का साथ छोड़ने का होगा नुकसान
ये भी पढ़ें:एयरपोर्ट पर स्टार्क का वीडियो बना रहा था शख्स, पेसर ने परेशान होकर कही ये बात

आईपीएल 2025 में फाफ ने 6 मैच खेले थे जिनमें 2 अर्धशतकों के साथ कुल 168 रन बनाए थे। उन्हें चोट की वजह से 5 मैचों में बेंच पर बैठना पड़ा। उनकी चोट किस तरह की है, कितनी गंभीर है, इसे लेकर न तो उन्होंने और न ही दिल्ली कैपिटल्स के कुछ डीटेल दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।