विराट कोहली के सिर सजी ऑरेंज कैप, पर्पल कैप पर भी RCB के ही खिलाड़ी का कब्जा
IPL 2025 Orange Cap Purple Cap List: आईपीएल 2025 का कारवां आगे बढ़ने के साथ ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस भी दिलचस्प हो गई है। रविवार को डबल हेडर मुकाबले के बाद लिस्ट पूरी तरह से अपडेट हो चुकी है।

IPL 2025 Orange Cap Purple Cap List: आईपीएल 2025 का कारवां आगे बढ़ने के साथ ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस भी दिलचस्प हो गई है। रविवार को डबल हेडर मुकाबले के बाद लिस्ट पूरी तरह से अपडेट हो चुकी है। जहां मुंबई और लखनऊ के मैच के दौरान सूर्यकुमार के सिर पर ऑरेंज कैप थी। वहीं, दिल्ली और बेंगलुरु का मैच खत्म होने के साथ ऑरेंज कैप पर विराट कोहली ने कब्जा जमा लिया था। वहीं पर्पल कैप की बात करें तो इस पर भी आरसीबी का ही कब्जा है। आरसीबी के जोश हेजलवुड 18 विकेटों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं।
ऑरेंज कैप का क्या हाल
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में अर्धशतक लगाने के बाद विराट कोहली ऑरेंज कैप लिस्ट में टॉप पर पहुंच चुके हैं। अब कोहली के नाम पर 10 मैचों में 443 रन हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 427 रन बनाए हैं। आठ मैचों में 417 रनों के साथ गुजरात के साई सुदर्शन तीसरे और 10 मैचों में 404 रनों के साथ लखनऊ के निकोलस पूरन चौथे नंबर पर हैं। लिस्ट में पांचवें नंबर पर एलएसजी के ही मिचेल मार्श हैं, जिनके नाम नौ मैचों में 378 रन हैं।
नाम | टीम | मैच खेले | रन | बेस्ट स्कोर |
---|---|---|---|---|
विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 443 | 73 नाबाद |
सूर्य कुमार यादव | मुंबई इंडियंस | 10 | 427 | 68 नाबाद |
बी साई सुदर्शन | गुजरात जायंट्स | 8 | 417 | 82 |
निकोलस पूरन | लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 404 | 87 नाबाद |
मिचेल मार्श | लखनऊ सुपर जायंट्स | 9 | 378 | 81 |
ऐसी है पर्पल कैप लिस्ट
पर्पल कैप की बात करें तो यहां भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज का दबदबा है। जोश हेजलवुड ने 10 मैचों में 18 विकेट हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स के प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जिन्होंने 16 विकेट लिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद नौ मैचों में 14 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर एसआरएच के हर्षल पटेल हैं, जिनके नाम 13 विकेट हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर आरसीबी के क्रुणाल पांड्या हैं, जिन्होंने 13 विकेट लिए हैं।
नाम | टीम | मैच खेले | विकेट लिए | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |
---|---|---|---|---|
जोश हेजलवुड | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 18 | 4/33 |
प्रसिद्ध कृष्णा | गुजरात टाइटंस | 8 | 16 | 4/41 |
नूर अहमद | चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 14 | 4/18 |
हर्षित पटेल | सनराइजर्स हैदराबाद | 8 | 13 | 4/28 |
क्रुणाल पांड्या | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 13 | 4/45 |
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।