Rohit Sharma becomes 2nd Batter in the world to score 6000 or more runs for a team in T20 Cricket Virat Kohli at top रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट में हासिल की नई उपलब्धि, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025Rohit Sharma becomes 2nd Batter in the world to score 6000 or more runs for a team in T20 Cricket Virat Kohli at top

रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट में हासिल की नई उपलब्धि, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने

रोहित शर्मा दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक टीम के लिए टी20 क्रिकेट में 6 हजार रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के अलावा चैंपियंस लीग टी20 के कुछ सीजन खेले हैं।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 1 May 2025 08:39 PM
share Share
Follow Us on
रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट में हासिल की नई उपलब्धि, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने

रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रोहित शर्मा दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक टी20 टीम के लिए 6000 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित शर्मा से ज्यादा रन एक टीम के लिए सिर्फ विराट कोहली ने बनाए हैं। विराट ने आरसीबी के लिए 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने ये कमाल किया है। लिस्ट में एमएस धोनी और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों का नाम भी शामिल है।

एक टीम के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है, लेकिन रोहित शर्मा दुनिया के दूसरे ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक टीम के लिए टी20 क्रिकेट में 6000 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 6000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। रन मशीन विराट कोहली 8871 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरू यानी आरसीबी के लिए आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 में इतने रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें:प्लेऑफ्स के लिए संघर्ष कर रही RR को झटका, ये पेसर हो सकता है टूर्नामेंट से बाहर

हिटमैन रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जेम्स विंस का रिकॉर्ड तोड़ा है। जेम्स विंस ने 5934 रन हैंपशायर टीम के लिए टी20 क्रिकेट में बनाए हैं। वहीं, भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना 5529 रन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बनाने में सफल हुए थे। उन्होंने भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 खेली थी। लिस्ट में एमएस धोनी का नाम भी शामिल है, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5269 रन बनाए हैं। एमएस धोनी आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 में सीएसके लिए खेले हैं।

टी20 में किसी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन

8871 - विराट कोहली (RCB)

6008* - रोहित शर्मा (MI)

5934 - जेम्स विंस (हैम्पशायर)

5528 - सुरेश रैना (CSK)

5269 - एमएस धोनी (CSK)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।