प्रसिद्ध कृष्णा ने नूर अहमद से छीनी IPL 2025 पर्पल कैप, कुलदीप यादव ने टॉप-3 में मारी एंट्री
- IPL 2025 Purple Cap Updated List: प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल 2025 पर्पल पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के सामने स्पेशल चौका जड़ा।

IPL 2025 Purple Cap Updated List: गुजरात टाइटंस (जीटी) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म हैं। उन्होंने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (जीसी) के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया। प्रसिद्ध ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार ओवरों के स्पेल में 41 रन देकर चार विकेट चटकाए। उन्होंने चार शिकार करने के बाद पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है। प्रसिद्ध ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के स्पिनर नूर अहमद से पर्पल कैप छीनी है। प्रसिद्ध 7 मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं। वहीं, अफगानिस्तान के नूर ने 7 मैचों में 12 शिकार किए हैं।
जारी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में कुलदीप यादव तीसरे पायदान पर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने डीटी के सामने 4 ओवर में 30 र दिए और एक शिकार किया। उन्होंने सात मुकाबलों में कुल 12 विकेट लिए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा जोश हेजलवुड चौथे स्थान पर खिसक गए। उन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए हैं।
हेजलवुड के बाद जीटी के साई किशोर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, सीएसके के पेसर खलील अहमद, जीटी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के शार्दुल ठाकुर हैं। पांचों के खाते में फिलहाल 11-11 विकेट हैं। सिराज को जीटी वर्सेस डीसी मैच में चार ओवर में 47 रन खर्च करने के बाद एक विकेट नसीब हुआ।
आईपीएल ऑरेंज कैप 2025 लिस्ट-
प्लेयर | मैच | विकेट | औसत |
प्रसिद्ध कृष्णा | 7 | 14 | 13.35 |
नूर अहमद | 7 | 12 | 14.25 |
कुलदीप यादव | 7 | 12 | 14.58 |
जोश हेजलवुड | 7 | 12 | 16.91 |
साई किशोर | 7 | 11 | 16.09 |
हार्दिक पांड्या | 6 | 11 | 16.63 |
खलील अहमद | 7 | 11 | 22.09 |
मोहम्मद सिराज | 7 | 11 | 22.81 |
शार्दुल ठाकुर | 7 | 11 | 24.90 |
जीटी ने डीसी के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। अरशाद खान ने अभिषेक पोरेल (18) के रूप में गुजरात को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद, प्रसिद्ध ने खतरनाक नजर आ रहे करुण नायर (31), कप्तान अक्षर पटेल (39), केएल राहुल (28) को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने चौथा शिकार ने विप्रज निगम (0) के रूप में किया। आशुतोष शर्मा ने 37 रनों की का पारी खेली, जो साई किशोर का शिकार बने। ईशांत शर्मा ने डोनोवन फेरेरा (1) को पवेलियन की राह दिखाई। डीसी ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन जुटाए। प्रसिद्ध ने राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध पिछले मैच में तीन विकेट हासिल किए थे। जीटी ने सात विकेट से विजयी परचम फहराया।