Salman Khan Holds Ganga Ram Sanjay Dutt Heard Fans Demad After Strings of back to back flops including sikandar सलमान खान ने सुनी फैंस की बात, संजय दत्त के साथ 'गंगा राम' फिल्म को किया होल्ड, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSalman Khan Holds Ganga Ram Sanjay Dutt Heard Fans Demad After Strings of back to back flops including sikandar

सलमान खान ने सुनी फैंस की बात, संजय दत्त के साथ 'गंगा राम' फिल्म को किया होल्ड

सलमान खान की सिकंदर फ्लॉप होने के बाद खबरें थीं कि सलमान खान और संजय दत्त एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि, सलमान खान के फैंस ने सलमान खान से उस फिल्म को ना बनाने की मांग की थी। अब खबर है कि वो फिल्म होल्ड पर डाल दी गई है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 3 May 2025 06:00 PM
share Share
Follow Us on
सलमान खान ने सुनी फैंस की बात, संजय दत्त के साथ 'गंगा राम' फिल्म को किया होल्ड

इस साल सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाने में कामयाब नहीं रही। आलोचकों के साथ-साथ सलमान के फैंस ने भी फिल्म की आलोचना की। सलमान खान की सिकंदर फ्लॉप होने के बाद खबर थी कि सलमान खान गंगा राम नाम की फिल्म में संजय दत्त के साथ नजर आएंगे। सलमान के फैंस इस टाइटल से काफी दुखी थे और सोशल मीडिया पर फिल्म को ना बनाने की मांग कर रहे थे। सलमान खान ने फैंस की अपनी इस डिमांड को सुन लिया है। रिपोर्ट की मानें तो सलमान ने फिलहाल के लिए फिल्म को होल्ड पर डाल दिया है।

सलमान ने सुनी फैंस की बात

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, "सलमान खान को अपने फैंस के रिएक्शन के बारे में पता चला था। सिकंदर की रिलीज के बाद वो अपने कुछ फैंस से मिले भी थे। फैंस ने फिल्म (गंगा राम) को लेकर चिंता व्यक्त की थी और सलमान ने अपने फैंस को यकीन दिलाया था कि वो इस मामले पर विचार करेंगे। उसके कुछ दिन बाद सलमान खान ने फिल्म को होल्ड पर रखने का फैसला लिया है। अब वो दूसरे फिल्ममेकर्स जैसे कि कबीर खान, अली अब्बास जफर और सूरज बड़जात्या की स्क्रिप्ट्स देख रहे हैं।

अपूर्व लाखिया ने सलमान को फिल्म के लिए किया अप्रोच?

बता दें, हाल ही में खबरें थीं कि सलमान खान को अपूर्व लाखिया ने 2020 में गलवान घाटी में हुए हमले पर आधारित फिल्म के लिए अप्रोच किया था। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सलमान के फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।