जानिए कितने का अनुष्का शर्मा का ये पिंक पायजामा-शर्ट, सफेद टॉप की कीमत कर देगी हैरान
अनुष्का शर्मा काफी ट्रेंडी आउटफिट कैरी करती आई हैं। उनका स्टाइल फैंस और आज के यूथ के बीच पसंद किया जाता है। ऐसे में एक्ट्रेस के बर्थडे ड्रेस की कीमत सामने आई है। एक्ट्रेस के इन दो आउटफिट की कीमत आपको हैरान कर देगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल में अपना 37 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस को जन्मदिन की बधाई के लिए शुक्रिया भी किया था। शेयर की गई तस्वीर में एक्ट्रेस को फूलों के बीच नाइट आउटफिट में देखा जा सकता है। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है जैसे विराट कोहली ने उन्हें रात को ही फूलों से बर्थडे विश किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस तस्वीर में अनुष्का ने जो गुलाबी रंग की नाइट आउटफिट पहना है इसकी कीमत कितनी है?
गुलाबी नाइट आउटफिट की कीमत
अनुष्का शर्मा ने अपने बर्थडे के अगले दिन सभी का शुक्रियादा करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने एक गुलाबी रंग का पायजामा और शर्ट पहनी हुई थी। एक्ट्रेस के ये नाइट वियर नोर्वे के arket नाम के ब्रांड का है। इस पायजामा की कीमत 5,598 रुपए और शर्ट की कीमत भी 5,598 रुपए है। एक्ट्रेस का ये नाइट वियर करीब 12,000 का है।
कॉटन का वाइट टॉप है हजारों का
इसके अलावा विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में अनुष्का ने कट स्लीव का कॉटन टॉप और शॉर्ट पैंट पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने ये आउटफिट seed heritage नाम के ऑस्ट्रियन ब्रांड से खरीदा है। वेबसाइट के मुताबिक इस टॉप की कीमत 5,431 रुपए और 7,080 रुपए है। अनुष्का का ये सफेद आउटफिट करीब साढ़े 12 हजार का है।
फिल्मों से दूरी
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा को आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था। इसके बाद एक्ट्रेस, महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक पर भी काम कर रही थीं। लेकिन फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई। अनुष्का अब फिल्मों से दूरी बनाकर अपने दोनों बच्चों की परवरिश में बिजी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।