Salman Khan Films Flop because Andaz Apna Apna co actor Shehzad Khan thinks he accommodates friends who have no work 'सलमान खान की फिल्में फ्लॉप हो रहीं हैं क्योंकि...', एक्टर शहजाद ने बताई वजह, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSalman Khan Films Flop because Andaz Apna Apna co actor Shehzad Khan thinks he accommodates friends who have no work

'सलमान खान की फिल्में फ्लॉप हो रहीं हैं क्योंकि...', एक्टर शहजाद ने बताई वजह

सलमान खान के को-एक्टर शहजाद खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी फिल्में फ्लॉप क्यों होती हैं। उन्होंने कहा कि सलमान खान कभी खत्म नहीं हो सकते। जब तक भगवान उन्हें नहीं बुलाएंगे, वे चलते रहेंगे।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 3 May 2025 02:58 PM
share Share
Follow Us on
'सलमान खान की फिल्में फ्लॉप हो रहीं हैं क्योंकि...', एक्टर शहजाद ने बताई वजह

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। सलामन की फ्लॉप होती फिल्मों के बीच सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि इंडस्ट्री में अब सलमान खान का समय खत्म हो गया है। अब इस चर्चा के बीच सलमान खान के पुराने दोस्त और अंदाज अपना-अपना के को-स्टार शहजाद खान ने सलमान खान के बचाव में बात की है। उन्होंने बताया कि सलमान खान की फिल्में क्यों फ्लॉप हो रही हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि सलमान खान कभी खत्म नहीं हो सकते। जब तक भगवान उन्हें नहीं बुलाएंगे, वे चलते रहेंगे।

क्यों फ्लॉप हो रहीं सलमान खान की फिल्में?

इंडिया टुडे डिजिटल से खास बातचीत करते वक्त शहजाद ने बताया कि सलमान खान की फिल्में क्यों फ्लॉप हो रही हैं। शहजाद खान ने कहा, "उनकी जो भी स्क्रिप्ट्स गलत जाती हैं वो इसलिए होती हैं क्योंकि वो (सलमान खान) जिनके पास काम नहीं होता है, उन दोस्तों को अपनी फिल्म में कास्ट कर लेते हैं। मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक एक्टर हैं सलमान ने उन्हें सिकंदर में ब्रेक दिया। उसने कहा, भाई मेरे पास काम नहीं है और सलमान खान ने सीधे कहा सिकंदर कर लो। ये हैं सलमान खान। वह निस्वार्थ भाव से मदद करते हैं। वो किसी से वफादारी की उम्मीद नहीं करते हैं। वो मानते हैं कि देने वाला तो भगवान है। उन्होंने कभी भी कुछ किसी मतलब से नहीं किया है।"

सलमान के बारे में क्या बोले शहजाद खान?

सलमान खान के खत्म होने की चर्चा पर बात करते हुए शहजाद ने कहा, "ये बकवास है, बिलकुल बकवास। हां, उनकी फिल्में नहीं चल रही हैं, लेकिन सलमान खान कभी खत्म नहीं हो सकते। जब तक भगवान उन्हें नहीं बुलाएंगे, वे चलते रहेंगे। सलमान खान की कोई जगह नहीं ले सकता है। टाइगर जिंदा है- और टाइगर जिंदा ही रहेगा। उनकी फिल्में आएंगी और सुपर-डुपर हिट्स होंगी। ये बात की वो खत्म हो गए हैं, बिलकुल बकवास है। जो लोग सलमान खान के खिलाफ बोलकर यूट्यूब पर अपनी दुकानें चला रहे हैं, हमें उन्हें गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

शहजाद खान सलमान खान के साथ अंदाज अपना-अपना और भारत जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।