MTV Roadies Viral Video Tiger Spotted Camp Ranvijay Prine Neha Riya Elvish Shocked Netizens say ek aur prank रोडीज कैंप में टाइगर की दहशत, खौफ में गैंग लीडर्स और कंटेस्टेंट?, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीMTV Roadies Viral Video Tiger Spotted Camp Ranvijay Prine Neha Riya Elvish Shocked Netizens say ek aur prank

रोडीज कैंप में टाइगर की दहशत, खौफ में गैंग लीडर्स और कंटेस्टेंट?

एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस बीच शो के सेट से एक वीडियो रियलिटी शो के आधिकारिक पेज पर शेयर की गई है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि रोडीज कैंप में टाइगर देखा गया है। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को एक प्रैंक बताया है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 May 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
रोडीज कैंप में टाइगर की दहशत, खौफ में गैंग लीडर्स और कंटेस्टेंट?

एमटीवी का रियलिटी शो रोडीज डबल क्रॉस अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो में एक-एक करके कंटेंस्टेंट कम होते जा रहे हैं। इस बीच एमटीवी रोडीज के आधिकारिक पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि जहां कंटेस्टेंट रुक रहे हैं, उस कैंप में एक टाइगर देखा गया। इस वीडियो में रणविजय सिंह, रिया चक्रवर्ती, नेहा, प्रिंस नरूला, एल्विश यादव और गौतम गुलाटी टाइगर के बारे में बात करते दिखाई पड़ रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया गया, सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करके इसके एक प्रैंक बताया है।

क्या है वीडियो?

वीडियो की शुरुआत रणविजय से होती है। वो वीडियो में कहते हैं कि कैंप साइट पर टाइगर देखा गया है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि वो सोच रहे होंगे कि आसानी से शिकार हो सकता है और वो सेफ नहीं है। इसके बाद प्रिंस, गौतम और एल्विश इसके बारे में बात करते नजर आते हैं। इस दौरान वीडियो में रिया और नेहा भी नजर आती हैं। इसके बाद कैंप साइट का वीडियो आता है, जिसमें एक शख्स टेंट के अंदर लेटा हुआ चिल्ला रहा होता है, बचाओ, कोई है। इसके बाद मनु और गुल्लू उस तरफ भाग के जाते हैं।

रोडीज कैंप में टाइगर की दहशत?

वीडियो में एक शख्स ये बताते नजर आता है कि ये टाइगर का एरिया है। एक महीना पहले चार गाय को इधर से पकड़ कर ले गया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की ये वीडियो देखने के बाद चिंता बढ़ी है, लेकिन ज्यादातर लोगों का कहना है एक एक प्रैंक वीडियो है।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- टाइगर बी लाइक- रण सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, एक सेल्फी हो जाए। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छी स्क्रिप्ट है। एक तीसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- पक्का सैंडी औक इसाइडर्स फिर से प्रैंक कर रहे होंगे। वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि मनु की एक्टिंग से पता चल रहा है कि स्क्रिप्टेड है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।