The Chinese newspaper wrote If Modi loses Gujarat we will suffer Congress said Jawab Do Modi चीन के अखबार ने लिखा 'मोदी के गुजरात हारने से होगा हमारा नुकसान; कांग्रेस ने कहा- क्या है आपका रिश्ता? जवाब दो मोदी, Gujarat Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगुजरात न्यूज़The Chinese newspaper wrote If Modi loses Gujarat we will suffer Congress said Jawab Do Modi

चीन के अखबार ने लिखा 'मोदी के गुजरात हारने से होगा हमारा नुकसान; कांग्रेस ने कहा- क्या है आपका रिश्ता? जवाब दो मोदी

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सीमा पर चल रहे चीन के साथ विवाद पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने पीएम मोदी से कहा, वो चीन के साथ अपने रिश्तों को परिभाषित करें।

Mohammad Azam एएनआई, अहमदाबादWed, 14 Dec 2022 12:43 PM
share Share
Follow Us on
चीन के अखबार ने लिखा 'मोदी के गुजरात हारने से होगा हमारा नुकसान; कांग्रेस ने कहा- क्या है आपका रिश्ता? जवाब दो मोदी

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सीमा पर चल रहे चीन के साथ विवाद पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने पीएम मोदी से मांग की है कि वो चीन के साथ अपने रिश्तों को परिभाषित करें। कांग्रेस पार्टी ने एक ग्राफिक ट्वीट किया जिसमें लिखा है कि, चीन सरकार द्वारा संचालित अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि,"गुजरात में मोदी की हार से चीन में नकारात्मक असर पड़ेगा"। कांग्रेस के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल के इस ट्वीट में पार्टी ने हैशटैग लिखा है- #JawabDoModi और पीएम मोदी से सवाल किया है कि, "आपका चीन के साथ क्या रिश्ता है?" 

कांग्रेस पार्टी ने 2014 में भी 'जवाब दो मोदी' की डिमांड की थी, जब साध्वी निरंजन ज्योति को हेट स्पीच मामले में बर्खास्त नहीं किया गया था। कांग्रेस ने एक बार फिर से पीएम मोदी से फिर से जवाब मांगा है। इस बार मुद्दा अरुणाचल सीमा पर चल रहे सीमा विवाद का है।

9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प का मामला सामने आया था। भारत सरकार ने बताया कि, चीन की इस घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता से जवाब दिया है। इस मामले के सामने आने के बाद भारतीय वायु सेना को भी काम पर लगा दिया गया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में किसी भी सैनिक की मृत्यु से इनकार किया है और बताया कि, किसी भी भारतीय सैनिक को गंभीर चोट नहीं आई है।

कांग्रेस ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि, सरकार सच छुपा रही है। कांग्रेस ने राजनाथ सिंह द्वारा संसद में दी गई जानकारी को अधूरा बताया है और कहा कि, चीन हमारी सीमा में घुस आया और मोदी सरकार चुपचाप बैठी हुई है।

कांग्रेस द्वार लगाए गए आरोपों पर दूसरी विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने भी साथ दिया जिसमें कम्युनिस्ट पार्टी, शिवसेना, राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी पार्टी शामिल रहे। सभी ने इस मुद्दे को लेकर सदन से वाकआउट कर दिया। विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से बुधवार को दोबारा वाकआउट कर दिया।

तवांग में चीन के साथ चले रहे सीमा विवाद के बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी राजी गांधी फाउंडेशन का FCRA रद्द करने का मुद्दा चीन के साथ चल रहे विवाद को लोगों का असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिएउठाया है। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस सवालों से भाग रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।