Why Sunita Williams Brother in Gujarat said We will not celebrate until she returns …हम तब तक जश्न नहीं मनाएंगे; सुनीता विलियम्स की वापसी की खबर पर क्या बोले भारत में रह रहे भाई, Gujarat Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगुजरात न्यूज़Why Sunita Williams Brother in Gujarat said We will not celebrate until she returns

…हम तब तक जश्न नहीं मनाएंगे; सुनीता विलियम्स की वापसी की खबर पर क्या बोले भारत में रह रहे भाई

  • माना जा रहा है कि अगर मौसम सही रहा तो दोनों फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को अगले हफ्ते फ्लोरिडा के तट के निकट जलक्षेत्र में उतारा जाएगा।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तानSun, 16 March 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
…हम तब तक जश्न नहीं मनाएंगे; सुनीता विलियम्स की वापसी की खबर पर क्या बोले भारत में रह रहे भाई

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लंबे समय से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। उनकी जगह पर अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को तैनात करने के लिए एक दिन पहले रवाना हुआ ‘स्पेसएक्स’ का यान रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे चार नए अंतरिक्ष यात्री अमेरिका, जापान और रूस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे कुछ दिन विलियम्स और विल्मोर से स्टेशन के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। माना जा रहा है कि अगर मौसम सही रहा तो दोनों फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को अगले हफ्ते फ्लोरिडा के तट के निकट जलक्षेत्र में उतारा जाएगा।

इस बीच गुजरात में सुनीता विलियम्स के चचेरे भाई दिनेश रावल का बयान सामने आया है। उन्होंने उनकी वापसी की खबर पर खुशी जताते हुए उनसे जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया है कि जब सुनीता विलियम्स मिशन पर जाने वाली थी तब वह अमेरिका गए थे और उन्होंने कहा था कि रहने दो क्या जरूरत है जाने की। लेकिन उन्हें लोगों के लिए कुछ करना था। जब वह फंस गई तब भी डरी नहीं, बल्कि कुछ ना कुछ नई खोज करती रहीं।

उन्होंने आगे कहा, अंतरिक्ष मिशन के दौरान उसके फंस जाने की खबर से पूरा परिवार परेशान हो गया था। हम और गांव के लोग उसके लौटने की उम्मीद और प्रार्थना कर रहे थे। हमें खुशी है कि वह वापस आ रही है, लेकिन हम उसकी सलामती के लिए प्रार्थना करते रहेंगे और जब तक वह सुरक्षित वापस नहीं आ जाती, तब तक कोई जश्न नहीं मनाएंगे।

बता दें, विल्मोर और विलियम्स बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से पांच जून को केप कैनवेरल से रवाना हुए थे। दोनों एक सप्ताह के लिए ही गए थे लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण ये लगभग नौ माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए अंतरिक्ष यात्रियों के नए दल में नासा से ऐनी मैक्लेन और निकोल एयर्स शामिल हैं। वे दोनों सैन्य पायलट हैं। इनके अलावा जापान के ताकुया ओनिशी और रूस केYe

ये चारों लोग विल्मोर और विलियम्स के धरती के लिए रवाना होने के बाद अगले छह महीने अंतरिक्ष स्टेशन में बिताएंगे, जिसे सामान्य अवधि माना जाता है।

विल्मोर ने रविवार को अंतरिक्ष स्टेशन का ‘हैच’ खोला और इसके बाद एक के बाद एक चारों नए यात्री अंदर आए। अंतरिक्ष में पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने नए साथियों का स्वागत उनसे गले मिलकर और हाथ मिलाकर किया। विलियम्स ने ‘मिशन कंट्रोल’ से कहा, यह एक शानदार दिन था। अपने दोस्तों को यहां देखकर बहुत खुशी हुई।

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।