himachal pradesh weather forecast rain and snowfall likely at isolated places in many districts हिमाचल में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, 3 दिन मौसम रहेगा खराब, किन जिलों में यलो अलर्ट?, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़himachal pradesh weather forecast rain and snowfall likely at isolated places in many districts

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, 3 दिन मौसम रहेगा खराब, किन जिलों में यलो अलर्ट?

मौसम विभाग की मानें तो 10 से 15 मार्च के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के राज्यों को प्रभावित करेगा। इसके असर से हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम बदल जाएगा।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमलाSun, 9 March 2025 08:44 PM
share Share
Follow Us on
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, 3 दिन मौसम रहेगा खराब, किन जिलों में यलो अलर्ट?

हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 से 15 मार्च के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के राज्यों को प्रभावित करेगा। इसका असर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों पर नजर आएगा। मौसम विभाग ने इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तीन दिन गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश या बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 10, 12 और 13 मार्च को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश या बर्फबारी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते तीन से चार दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 10, 12 और 13 मार्च को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश या बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 10 मार्च को उना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है। सूबे के इन्हीं जिलों में 12 मार्च को कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

13 मार्च को उना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश देखी जा सकती है। कुछ जगहों पर बर्फबारी भी संभव है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 मार्च को भी राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी संभव है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। कुल मिलाकर 10 से 15 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश में गरज चमक और वज्रपात के साथ छिटपुट रूप से हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।