नीमडीह के झीमडी पुलिस छावनी में तब्दील, युवक-युवती आजादनगर से धराया
चांडिल के नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमडी में एक शादीशुदा युवक द्वारा इंटर की छात्रा का अपहरण करने के खिलाफ बवाल हुआ। चार घरों को आग लगा दी गई। पुलिस ने युवक-युवती को बरामद किया और स्थिति सामान्य की ओर...
चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमडी में शादी शुदा युवक के द्वारा इंटर की छात्रा को अगवा करने के खिलाफ हुए बवाल तथा चार घरों को फूंकने की घटना के 18 घंटे से झिमडी पुलिस छावनी में तब्दील है। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रहे है। अभी भी झिमडी में पुलिस पदाधिकारी, भारी मात्रा में पुलिस बल,दमकल और एम्बुलेंस मौजूद है।काफी संख्या में महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रविवार की तड़के सुबह जमशेदपुर के आजादनगर से युवक-युवती को बरामद कर लिया है। इधर, पुलिस ने घटना के बाद करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रविवार की सुबह 10 बजे तक झिमडी में स्थिति सामान्य थी। पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों और राहगीरों की चेकिंग कर रही है। नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह ने नियंत्रण में और सामान्य है। पुलिस हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।