Jharkhand Gond Mahasabha Meeting New Committee Formed with Emphasis on Development विमला प्रधान बनी झारखंड प्रदेश गोंड महासभा की अध्यक्ष, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsJharkhand Gond Mahasabha Meeting New Committee Formed with Emphasis on Development

विमला प्रधान बनी झारखंड प्रदेश गोंड महासभा की अध्यक्ष

झारखंड प्रदेश गोंड महासभा की बैठक मेरोमडेगा में हुई। बैठक में 30 मार्च को आयोजित वार्षिक सम्मेलन की समीक्षा की गई। समाज के विकास पर जोर देने का निर्णय लिया गया और नई समिति का गठन किया गया। विमला...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाTue, 29 April 2025 01:06 AM
share Share
Follow Us on
विमला प्रधान बनी झारखंड प्रदेश गोंड महासभा की अध्यक्ष

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश गोंड महासभा की बैठक मेरोमडेगा में हुई। बैठक में 30 मार्च को समाज के द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन की समीक्षा की गई। बैठक में आय व्यय की समीक्षा करते हुए समाज के आर्थिक, समाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक क्षेत्र में विकास पर जोर देने का निर्णय हुआ। मौके पर समाज की नयी समिति का गठन करते हुए महिलाओं की भागेदारी भी सुनिश्चित करने का निर्णय हुआ। नई समिति का गठन करते हुए विमला प्रधान को महासभा का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावे श्याम किशोर प्रधान, बंधु मांझी, केशव किशोर प्रधान, कमला कुमारी, माधुरी देवी और शशि प्रधान को उपाध्यक्ष, जगमोहन भोय और सिकंदर मांझी को महामंत्री, सोमलाल बेसरा और तरुण भोय को सचिव, रुक्मणी देवी को कोषाध्यक्ष और मंजुला देवी और कामेश्वर प्रधान को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। इसके अलावे विश्वनाथ भोय, बालमुकुंद नागेश्वर और व्रजनाथ बेसरा को मुख्य संरक्षक बनाया गया। बैठक में समाज के कई लोग उपस्थित थे।

-

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।