गांगुडीह में बनेगा बजरंगबली का मंदिर
चांडिल के गांगुडीह में बजरंग बली का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। पश्चिम बंगाल से बजरंगबली की मूर्ति लायी जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही मंदिर का...
Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरSat, 3 May 2025 05:57 AM

चांडिल। चांडिल के गांगुडीह में बजरंग बली का भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। गांगुडीह सामुदायिक भवन के पास वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर का भूमि पूजन किया गया। पश्चिम बंगाल के चौड़दा से बजरंगबली बली की मूर्ति लायी जायेगी। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही मंदिर का भव्य रूप नजर आएगा। मौके पर पुजारी महादेव बनर्जी, डिजेन सिंह सरदार, सोनू सिंह सरदार, रंजन सिंह सरदार, शत्रुघ्न सिंह सरदार, दुर्योधन सिंह सरदार समेत कई लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।