यानि मजे से आतंकी आइए और हिन्दुओं को चुन चुनकर मारिए...; BJP सांसद ने कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा
इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस द्वारा इतिहास में किए गए भारत-पाक समझोतों को याद दिलाते हुए पार्टी और राहुल गांधी पर ठीकरा फोड़ा।

भारत-पाक रिश्ता अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। वजह पाकिस्तान से आए आतंकियों द्वारा शांतिप्रिय मुल्क में निर्दोष नागरिकों की हत्या के जबाव में भारत द्वारा शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस द्वारा इतिहास में किए गए भारत-पाक समझोतों को याद दिलाते हुए पार्टी और राहुल गांधी पर ठीकरा फोड़ा।
निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- चीन के साथ कॉग्रेस पार्टी के राहुल गांधी जी ने अगस्त 2008 में समझौता किया, किस सूचना का आदान प्रदान हो रहा है? 2012 में पाकिस्तान के साथ आसान वीज़ा समझौता किया यानि मज़े से आतंकी आइए और हिंदुओं को चुन चुनकर मारिए। पाकिस्तान के साथ ही उन्होंने तुर्की का भी जिक्र करते हुए धारा 370 का मुद्दा उठाया। निशिकांत ने लिखा- तुर्की में कॉग्रेस का कार्यालय 2019 में तब खोला जब धारा 370, कश्मीर के ख़िलाफ़ तुर्की विश्व में हमें बदनाम कर रहा था। सांसद ने इसे धतकरम बताया।
सांसद द्वारा किए गए ट्वीट पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई लोगों ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन और पीएम मोदी के मिलने की तस्वीरें शेयर कीं और सांसद से सवाल किए। मनीष कोठारी नामक यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- तो दूबे जी यह बतलाइये कि अगर तुर्की इतना ही बदनामी कर रहा था तो फिर क्या ये फोटो सगाई का है या शादी का ? आप असल में थेथर हैं ... आला दर्जे के थेथर ..। नितीश शाक्य नामक यूजर ने ऐसी ही कमेंट करते हुए लिखा- 2019 में ही मोदी जी भी तुर्की गये थे अच्छे से गले मिले थे। धतकर्म इसे ही कहते हैं।
जगतराम नामक यूजर ने लिखा- विपक्ष कभी भी हिंदुस्तान का सगा नहीं। मोदीजी को चीन, तुर्की और अज़रबैजान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए। विवेक सिंह नामक यूजर ने निशिकांत के समर्थन में लिखा- इस देश में 99% समस्या की जड़ कांग्रेस हीं हैं और यही परम सत्य है।