अर्पिता महिला मंडल ने कई जगह खोला प्याऊ
अर्पिता महिला मंडल द्वारा ढोरी क्षेत्र में कई स्थानों पर प्याऊ खोले गए। उद्घाटन रूपा सिन्हा ने किया। इसका उद्देश्य लोगों को गर्मी में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इस पहल से सामाजिक उत्तरदायित्व और...

बेरमो, प्रतिनिधि। अर्पिता महिला मंडल ढोरी प्रक्षेत्र द्वारा कई जगह प्याऊ खोला गया। उद्घाटन अर्पिता महिला मंडल अध्यक्षा सह सीसीएल ढोरी जीमए रंजय सिन्हा की धर्मपत्नी रूपा सिन्हा ने किया। कहा कि प्रक्षेत्र में आमजनों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर प्याऊ खेाला गया है। अर्पिता महिला मंडल रांची की अध्यक्ष प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में यह संपन्न हुआ। बताया कि कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी के समीप व महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर यह खोला गया। सीएसआर प्रबंधक शैलेश कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं स्थानीय राहवासियों को स्वच्छ व शीतल जल उपलब्ध कराना है। यह प्रयास न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल है, बल्कि मानवता के प्रति सेवा भाव को भी दर्शाता है। जीएम रंजय सिंहा, एसओसी मनोज साव व एएफएम मो शाहिद हुसैन, यूनियन प्रतिनिधियों में आर उनेश, विनय सिंह, जीवनलाल रजक, भाई प्रमोद सिंह व सुशांत राइका सहित महिला समिति ढोरी की शालिनी सिंह, पूजा मोहंती, नीलम सिंह, सुनीता गुप्ता, कविता झा, रीतू सिंहा आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।