BIAADA Transport Association Elections Held Successfully with Unopposed Candidates बियाडा ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध संपन्न, अध्यक्ष बने सुधीर राय, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBIAADA Transport Association Elections Held Successfully with Unopposed Candidates

बियाडा ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध संपन्न, अध्यक्ष बने सुधीर राय

बियाडा ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध संपन्न, अध्यक्ष बने सुधीर रायबियाडा ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध संपन्न, अध्यक्ष बने सुध

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 12 April 2025 12:36 AM
share Share
Follow Us on
बियाडा ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध  संपन्न, अध्यक्ष बने सुधीर राय

बियाडा ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन बालीडीह का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को संपन्न हो गया। चुनाव पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, राजवल्लभ यादव व धिरेन गोस्वामी के नेतृत्व में निर्विरोध अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के अलावे छ्ह कार्यकारणी सदस्य चुने गये। जिसमें एसोशिएशन के अध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार राय, सचिव विनोद कुमार जयसवाल व कोषाध्यक्ष बृजभूषण दूबे के अलावे कार्यकारणी सदस्य के रुप में मनोज कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, आसुतोष कुमार, रविकांत पाण्डेय, दिवाकर मिश्रा व राकेश कुमार उर्फ बबलू निर्विरोध चुने गये। चुनाव पदाधिकारियो ने नवनिर्वाचित पदाधकारियो व सदस्यो को घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र दिए। वही स्थानीय एसोशिएशन के सदस्यो ने माला पहनाकर व बूके देकर नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यो को गर्म जोशी से स्वागत किया। मुख्य चुनाव पदाधिकारी संजय सिंह ने कहा कि एसोशिएशन की पंजीकृत के बाद संविधान के तहत पहली चुनाव संपन्न हुई है। कुल सभी छह पदो में एक- एक व्यक्ति प्रपत्र लेकर नामकंन दाखिला किया था। जिसके चलते पहली चुनाव निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।