बेरमो में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई
बेरमो में वासंतीय नवरात्र-चैती दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को विदाई दी। जलाशयों में प्रतिमा का विसर्जन किया गया और नगर में जुलूस निकाला गया। पेटरवार प्रखंड में एक दिवसीय मेला का...

बेरमो, हिटी। वासंतीय नवरात्र-चैती दुर्गापूजा की दशमी तिथि को सोमवार को बेरमो में आयोजित अधिकांश चैती दुर्गापूजा स्थलों से नम आंखों से मां दुर्गा को श्रद्धालुओं ने विदाई दी। दामोदर सहित अन्य जलाशयों में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पहले जुलूस की शक्ल में मां की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराते हुए पहुंचे। इस दौरान जय माता दी के जयकारे लगते रहे। बेरमो प्रखंड के जरीडीह बस्ती से मां दुर्गा की प्रतिमा को बाजार होते हुए बस्ती के तालाब में विसर्जन किया गया। पेटरवार प्रखंड के पिछरी गांव में आयोजित चैती दुर्गापूजा के दौरान एक दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। इससे पहले यहां महानवमी की रात यानी रविवार को माता जागरण का आयोजन किया गया। एक से बढ़कर भजन व झांकी की प्रस्तियों ने सुबह तक समा बांधे रखा। यहां प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार को किया जायेगा। जबकि दोपहर में भंडारा लगाया जायेगा। हालांकि इससे पहले नवपत्रिका व कलश को मंदिर से गाजे बाजे व मां जयकारे के साथ दामोदर नदी में विसर्जन किया गया। जहां आचार्य महादेव बनर्जी, रासविहारी आचार्या, नरेश पांडेय मंदिर व पुजारी पवन पाठक ने यजमान मुकेश मिश्रा द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर पंचायत के हथिया पत्थर स्थित दामोदर नदी में विसर्जित कराया। अध्यक्ष गणेश मिश्रा, पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा, बिरंची मिश्रा, राकेश मिश्रा, बजरंगी मिश्रा, जोगन मिश्रा, पंकज मिश्रा, तपन मिश्रा, रामप्रवेश मिश्रा, धीरज मिश्रा, आलोक मिश्रा, कौशल मिश्रा, विवेक मिश्रा, निकु मिश्रा, रंजीत मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, लव मिश्रा, कुश मिश्रा, नितेश ठाकुर आदि थे।
कल्याणी स्थित जोरिया शिव मंदिर में सोमवार को रामनवमी के अवसर पर मंदिर के प्रांगण में आयोजित 24 घंटे की अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति आचार्यों द्वारा पारम्परिक हवन के साथ किया। मुख्य अतिथि सीसीएल एसडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्टाफ आफिसर मनोज कुमार पाठक, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, एसओपी कुमारी माला, सेल अधिकारी डीके सिन्हा, कार्मिक प्रबंधक मो तौकीर, बीएलओ संतोष सिंह, साइडिंग इंचार्ज कुमार ओम प्रकाश, पूर्व मुखिया नकुल महतो, एसओ ईएंडएम गोतम मोहंती व सीताराम युइके को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समिति के राकेश कुमार ऊर्फ (छोटू सिंह), गोपाल सिंह, संपत सिंह, बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र दुबे, सुमित सिंह, विकाश सिंह, भरत सिंह, उदय सिंह, अंशु कुमार, अविनाश कुमार, राहुल कुमार, उपेन्द्र नाथ सिंह, जितेंद्र गुप्ता आदि का योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।