Fire Safety Mock Drill Conducted at Bharat Singh Public School विद्यार्थियों को आग से बचाव की मिली जानकारी, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsFire Safety Mock Drill Conducted at Bharat Singh Public School

विद्यार्थियों को आग से बचाव की मिली जानकारी

फुसरो के भरत सिंह पब्लिक स्कूल में अग्निशमन पदाधिकारी अखिलेश पासवान और प्रधान अग्निक चालक राजेश बरनवाल ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। छात्रों को अग्निकांड से बचने और अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग विधि के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोThu, 17 April 2025 03:50 PM
share Share
Follow Us on
विद्यार्थियों को आग से बचाव की मिली जानकारी

फुसरो, प्रतिनिधि। अग्निशमन पदाधिकारी अखिलेश पासवान व प्रधान अग्निक चालक राजेश बरनवाल अपने कर्मियों के साथ गुरुवार को फुसरो स्थित भरत सिंह पब्लिक स्कूल में आकर आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया। अग्निकांड से बचने व नुकसान रोकने के उपाय की जानकारी तथा प्रशिक्षण दिया गया। छात्र एवं छात्राओं को अग्निशमन यंत्रों की प्रयोग विधि से अवगत कराया गया। बिजली से होने वाली आगजनी से बचाव के लिए सावधानियों के बारे में बताया गया। विभिन्न प्रयोग द्वारा आग बुझाने के तरीकों का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय निदेशक शत्रुघ्न सिंह तथा सचिव राजेश कुमार सिंह ने अधिकारियों को धन्यवाद दिया। वहीं प्रधानाचार्या शिखा चटर्जी ने महत्वपूर्ण विषय पर जानकारियां देने के लिए आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।