Jharkhand Kabaddi Team Departs for National Junior Kabaddi Championship in Maharashtra झारखंड कबड्डी टीम में बोकारो के दो खिलाड़ी चयनित , Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsJharkhand Kabaddi Team Departs for National Junior Kabaddi Championship in Maharashtra

झारखंड कबड्डी टीम में बोकारो के दो खिलाड़ी चयनित

झारखंड राज्य कबड्डी संघ की टीम 51वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। टीम में बोकारो के दो खिलाड़ी शामिल हैं। बालिका टीम में कप्तान स्र्नेहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोThu, 8 May 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड कबड्डी टीम में बोकारो के दो खिलाड़ी चयनित

बोकारो। महाराष्ट्र के विदर्भ में आयोजित 51वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने झारखंड राज्य कबड्डी संघ की टीम बुधवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से टीम 6 ऑफिशियल के साथ रवाना हुई। बोकारो जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मनोज शर्मा ने बताया जूनियर झारखंड कबड्डी टीम में बोकारो के दो खिलाड़ी चयनित किए गए। झारखंड की बालिका टीम मे शामिल खिलाड़ी में र्स्नेहा थापा (कप्तान रांची ), सृष्टि सिंह (धनबाद ), मुस्कान गुप्ता(धनबाद ), रेखा महतो (बोकारो ), सलोनी राणा (बोकारो )नेहा उरांव (गुमला ), रुक्मणि कुमारी (खूंटी ), पूजा महतो (गिरिडीह ), सलोनी कुमारी (गुमला ), रीना धान (रांची ), कोमल उरांव (रांची ), राधिका उराव (राधिका ) का चयन किया गया है।

टीम के प्रशिक्षक लक्ष्मी कुमारी व टीम मैनेजर दिव्यांश कुमार बनाए गए हैं। ऑफिसियल में तिलक राम साहू (ईस्ट सिंहभूम), मिंटू ठाकुर (धनबाद), मनोज शर्मा (बोकारो), रोहित शर्मा (रांची), शिव महतो (खूंटी).हरीश कुमार व तपन रावत शामिल है। झारखण्ड राज्य कबड्डी संघ महासचिव संजय कुमार झा ने कहा एमच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले इस राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों का चयन अनुभवी कोच द्वारा किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।