कसमार में कुएं में डूबने से अधेड़ की मौत
कसमार के डुमरकुदर गांव में गुरुवार रात एक 50 वर्षीय भदरू महतो कुएं में डूबने से अपनी जान खो बैठे। वे साइकिल से घर लौटने के बाद रात में शौच के लिए बाहर निकले थे, तभी फिसलकर कुएं में गिर गए। शुक्रवार...
Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 18 April 2025 04:26 PM

कसमार। कसमार की हिसीम पंचायत के डुमरकुदर गांव में गुरुवार की देर रात कुएं में डूबने से 50 अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के भदरू महतो (50 वर्षीय) के रूप में हुई है। बताया गया कि भदरू महतो रोजाना की तरह आसपास के गांवों में साइकिल से फेरी करने के बाद देर रात घर लौटा। घर में खाना-खाने के बाद सोने के लिए चला गया। इसके बाद देर रात शौच करने के लिए बाहर निकला। इस बीच घर से दो सौ मीटर दूर रिंग कुएं के चबूतरे पर फिसल जाने से कुएं के अंदर चला गया, और उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जब शव कुएं में मिला तो इसकी सूचना कसमार पुलिस को दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।