Four New Doctors Join Civil Surgeon Office in Chaibasa जिले में चार नए डॉक्टरों ने दिया योगदान, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsFour New Doctors Join Civil Surgeon Office in Chaibasa

जिले में चार नए डॉक्टरों ने दिया योगदान

चाईबासा में सिविल सर्जन डॉ. सुशांत कुमार मांझी के प्रयास से चार नए डॉक्टरों ने योगदान दिया। इनमें दो महिला विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। डॉक्टर मोहम्मद जाकिर हुसैन और डॉक्टर सायरा बानो चक्रधरपुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाWed, 9 April 2025 06:33 AM
share Share
Follow Us on
जिले में चार नए डॉक्टरों ने दिया योगदान

चाईबासा, संवाददाता। जिले के सिविल सर्जन डॉ. सुशांत कुमार मांझी के प्रयास से मंगलवार को चार नये डॉक्टरों ने सिविल सर्जन कार्यालय में अपना योगदान दिया। इनमें दो महिला विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। योगदान देने वाले डॉक्टरों में डॉक्टर मोहम्मद जाकिर हुसैन, डॉक्टर सायरा बानो, डॉक्टर दशरथ मुर्मू और डॉक्टर रीना गोडसोरा शामिल हैं। डॉ. हुसैन और डॉ. सायरा बानो को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पदस्थापित किया गया है और डॉ. मुर्मु तथा डॉ. गोडसुरा को चाईबासा सदर अस्पताल में योगदान देंगे। योगदान देने के बाद सभी नए डॉक्टरों को एसीएमओ डॉक्टर भारती मिंस और डॉक्टर दिनेश सवैया ने सदर अस्पताल के सभी डॉक्टरों से परिचय करवाया। सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी प्रभारी डॉक्टर पी मांझी के नेतृत्व में भ्रमण कराया गया। सिविल सर्जन ने कहा कि आगे भी कई विशेषज्ञ चिकित्सक जल्द योगदान देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।