Inauguration of Joggers Park in Chaibasa by Minister Deepak Biruwa चाईबासा: मंत्री दीपक बिरुवा ने जॉगर्स पार्क का किया उद्घाटन, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsInauguration of Joggers Park in Chaibasa by Minister Deepak Biruwa

चाईबासा: मंत्री दीपक बिरुवा ने जॉगर्स पार्क का किया उद्घाटन

चाईबासा के गौशाला रोड पर जॉगर्स पार्क का उद्घाटन मंत्री दीपक बिरुवा द्वारा किया गया। इस मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पार्क का भ्रमण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSat, 19 April 2025 03:33 PM
share Share
Follow Us on
चाईबासा: मंत्री दीपक बिरुवा ने जॉगर्स पार्क का किया उद्घाटन

चाईबासा। चाईबासा के गौशाला रोड स्थित जमीन पर सामाजिक वानिकी प्रमंडल, चाईबासा द्वारा निर्मित जॉगर्स पार्क का झारखंड राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा के द्वारा उद्घाटन किया गया। उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिंहा, पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, संलग्न प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी आर.पी सिंह सहित श्री चाईबासा गौशाला ट्रस्ट के सदस्यों की मौजूदगी में फीता काटकर उद्घाटन किया गया। लोकार्पण के बाद मंत्री श्री बिरुवा एवं उपस्थित पदाधिकारी गणों के द्वारा पार्क का भ्रमण कर वहां मौजूद सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई तथा इस क्रम में पार्क में अधिष्ठापित शिलापट्ट का अनावरण भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश हेतु उपस्थित सभी जनों के द्वारा पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों को सामाजिक वानिकी प्रमंडल की ओर से वृक्षारोपण के लिए पौधा भी भेंट किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।