झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, अजय कुमार नायक बने कार्यकारिणी सदस्य
झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक बैठक नामकुम रांची स्थित आर.के. आनंद लॉनबॉल स्टेडियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। आर.के. आनंद अध्यक्ष, मधुकांत पाठक...
चाईबासा। नामकुम रांची स्थित आर.के. आनंद लॉनबॉल स्टेडियम में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक बैठक सह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी पदों पर पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। आर.के. आनंद को अध्यक्ष, मधुकांत पाठक को महासचिव और शिवेंद्र कुमार दुबे को कोषाध्यक्ष चुना गया।इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं जिला ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार नायक को झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया। उनकी नियुक्ति पर जिले के मंत्री दीपक विरुवा, संरक्षक मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश सहित कई खेलप्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।