Kolhan University Students Conduct Survey on Human Trafficking in Chaibasa केयू के स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने मानव तस्करी की स्थिति पर किया क्षेत्रीय सर्वेक्षण, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsKolhan University Students Conduct Survey on Human Trafficking in Chaibasa

केयू के स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने मानव तस्करी की स्थिति पर किया क्षेत्रीय सर्वेक्षण

कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने चाईबासा में मानव तस्करी की स्थिति पर सर्वेक्षण किया। डॉ. एसके झा के निर्देशन में छात्रों ने क्षेत्रीय अध्ययन किया, जिसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाWed, 21 May 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
केयू के स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने मानव तस्करी की स्थिति पर किया क्षेत्रीय सर्वेक्षण

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने डॉ. एसके झा के निर्देशन में सदर चाईबासा का क्षेत्रीय सर्वेक्षण किया। डॉ झा ने बताया कि स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर सत्र: 2023-25 के विद्यार्थियों का सर्वेक्षण का विषय पश्चिमी सिंहभूम में मानव तस्करी की स्थिति :एक समाजशास्त्रीय अध्ययन (पश्चिमी सिंहभूम के सदर चाईबासा प्रखंड के विशेष संदर्भ में) है। क्षेत्रीय अध्ययन के दौरान टीचिंग असिस्टेंट फहमीदा फातिमा भी साथ रही। अध्ययन के दौरान अहतु थाना चाईबासा के प्रभारी सह एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के इंचार्ज शीला मिंज तथा अन्य कर्मियों का सहयोग काफी सराहनीय रहा। क्षेत्रीय सर्वेक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने चाईबासा व खूंटपानी के हेसाबांध का गांव का अध्ययन किए।

जहां से वर्ष 2024 में मानव तस्करी का शिकार ग्रस्त से आंकड़ों का संकलन किया। डॉ एसके झा के निर्देशन में स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर सेमेस्टर -तीन के विद्यार्थियों में सूनय बायपोई, सरस्वती होनहागा, आमना फातिमा, प्रिया कुमारी, ध्रुव कुमार झा, अभिशेख हांसदा, बिराम मूर्मू , अंजु पाट पिंगुआ, सबिता हेम्ब्रम, छंदा महतो, अमित कुमार पाण्डेय, निर्मली हांसदा आदि विद्यार्थियों ने कहा कि इस प्रकार के क्षेत्रीय अध्ययन से सैद्धांतिक के साथ -साथ व्यवहारिक ज्ञान भी हासिल हुआ। मानव तस्करी के पीड़ित व्यक्तियों पर पड़ने वाले प्रभाव तथा प्रशासन की भूमिका का अवलोकन करने से बहुत सारी जानकारी प्राप्त हुई। अब सर्वेक्षण प्रतिवेदन लिखने में काफी आसान होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।