Murder in Chaibasa Man Killed by Friend Over Dispute आपसी विवाद में एक दोस्त ने किया दूसरे दोस्त की हत्या, आरोपी ने थाना में किया सरेंडर, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsMurder in Chaibasa Man Killed by Friend Over Dispute

आपसी विवाद में एक दोस्त ने किया दूसरे दोस्त की हत्या, आरोपी ने थाना में किया सरेंडर

चाईबासा के मंझरी थाना अंतर्गत जेनाराम पुरती की हत्या उसके दोस्त चक्र सिंह पुरती ने तेज धार हथियार से की। दोनों में खाना खाने के बाद विवाद हुआ। चक्र ने रात में जेनाराम को सुनसान जगह पर ले जाकर गला रेत...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 12 May 2025 02:09 PM
share Share
Follow Us on
आपसी विवाद में एक दोस्त ने किया दूसरे दोस्त की हत्या, आरोपी ने थाना में किया सरेंडर

चाईबासा। मंझरी थाना अंतर्गत जलधर पुरती टोला निवासी 31 वर्षीय जेनाराम पुरती की घारघार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। पुलिस शव को घटना घटनास्थल से उठाकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाइ। जानकारी के अनुसार जेना राम पुरती और गांव के ही चक्र सिंह पुरती सोमवार को रात में एक साथ खाना पीना किए ,इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों में अच्छी दोस्ती थी।इसके बाद जेनारा पुरती सोने के लिए अपना घर चले गया। आधी रात के बाद चक्र सिंह पुरती उसके घर आया और उसे उठाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले जा कर तेज धार हथियार से उसकी गर्दन रेत कर हत्या कर दी।

सोमवार को सुबह चक्र सिंह पुरती थाना आकर सिलेंडर कर दिया और हत्या करने की बात की स्वीकार किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। उसी बात को लेकर वह गुस्सा हो गया था, गुस्से में आ कर जेना राम पुरती की हत्या कर दी है। पुलिस उसे हिरासत में ले लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।