कोल्हान में मंत्री व विधायकों के आवास का होगा घेराव : संघ
चाईबासा के तांतनगर प्रखण्ड के तुईबाना गांव में ईचा खरकई बांध के पुनर्निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टीएसी के सदस्यों के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। बिर सिंह बिरुली ने कहा कि...

चाईबासा, संवाददाता। तांतनगर प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम तुईबाना में ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान ने ईचा डैम पुनः निर्माण को सहमति के विरोध में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित टीएसी के सदस्यों का आक्रोश और नारेबाजी कर विरोध जताया। डैम निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध जारी है। संघ के अध्यक्ष बिर सिंह बिरुली ने कहा कि अबुआ सरकार के मंत्री और विधायकों का आवास घेराव किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 126 गांवों के ग्राम सभा से सहमति प्राप्त करना अनिवार्य है। फिर ईचा डैम निर्माण शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों, आदिवासी और मूलवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है।
सिंचाई के नाम पर विस्थापन और विनाश का खतरा मंडरा रहा है। पूर्व में हेमंत सोरेन की सरकार ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान और 87 गांव के उग्र आंदोलन को देखते हुए ईचा डैम के मुद्दे 12 मार्च 2020 को स्थगित करना पड़ा था। 10 अक्तूबर 2014 में टीएसी की उपसमिति ने तत्कालीन कल्याण मंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में समिति ने अपनी रिपोर्ट में परियोजना को रद्द करने और रैयतों को उनकी जमीन वापस करने की अनुशंसा की थी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष साधो पूर्ती, कृष्णा बानरा,रेयांश समड,,गुलिया कालुंडिया,रविन्द्र अल्डा श्याम कुदादा, विशाल अल्डा ,बिरसा गॉडसोरा,सतारी अल्डा,सोमा बुड़ीउलि,कालिया,महेश्वर देवगम,मिलन कालुंडिया,बुधु कालुंडिया,तारीकृष्ण कालुंडिया बोने जोंकों ,सोना बुड़ीउली,माली पूर्ति, सोना पूर्ति, मुनि पूर्ति, जिन्गी पूर्ति,मुनि,सुनीता,सीता गगराई आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।