Protests Erupt in Chaibasa Against Terror Attack on Tourists in Pahalgam पहलगाम में सैलानियों पर आतंकी हमले का चाईबासा में विरोध, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsProtests Erupt in Chaibasa Against Terror Attack on Tourists in Pahalgam

पहलगाम में सैलानियों पर आतंकी हमले का चाईबासा में विरोध

चाईबासा में पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले का विरोध हुआ। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने इसे कायराना हरकत बताया और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने केंद्र सरकार से मजबूत कार्रवाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाThu, 24 April 2025 06:09 AM
share Share
Follow Us on
पहलगाम में सैलानियों पर आतंकी हमले का चाईबासा में विरोध

चाईबासा, संवाददाता। पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले का चाईबासा में बुधवार को जबरदस्त विरोध हुआ। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने इस घटना का विरोध करते हुए इसे कायराना हरकत बताते हुए मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। सभी ने केंद्र सरकार से इसका मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की। पहलगाम (जम्मू- कश्मीर) में आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता साधु हो की अगुवाई में तमाम सामाजिक संगठनों और कोल्हान वासियों के ओर से पोस्टऑफिस चौक पर कैंडल मार्च निकाला। साधु हो ने कहा कि इस तरह की घटनाएं आए दिन हम अपने देश में देख रहे हैं। कभी आतंकवाद के नाम पर कभी जिहाद के नाम पर यह हमारे में देश मे घुसपैठ करके हमारे देश के जान माल को हानि पहुंचाते हैं।

कैंडल मार्च में सामाजिक कार्यकर्ता, रेयांश सामड, वीर सिंह बालमुचू, भगवान सवैयां, नीरा मुण्डा, महेंद्र जमुदा, संजय देवगम, सोनाली हेम्ब्रम, बनमाली तमसोय, सपना मेलगांडी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्पित सुमन, अक्षय बोदरा, डॉ. बबलू सुंडी, वीर सिंह बिरूली आदि शामिल थे। चाईबासा नगर वासियों, लायंस क्लब एवं चाईबासा चैबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा पोस्टऑफिस चौक पर अलग -अलग विरोध प्रदर्शन किया गया। मानव शृंखला बनाकर कैंडल जलाया गया। इस दौरान संजय चौबे, नीरज सन्दवार, साकेत चौबे, निखिल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सौरव मुधडा, राजीव गोयल, आशीष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, विकास कुमार शर्मा विक्की, विवेक सिन्हा, रितेश चिरानियां, सुशील सिंह, राहूल गुप्ता, उत्तम डे उपस्थित थे। भाजपा द्वारा मशाल जुलूस निकाल कर शहर में भ्रमण किया गया। भाजपा ने इस घटना पर विरोध जताया, वहीं निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। इसमें जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, भाजपा नेत्री गीता बालमुचू, प्रताप कटियार, राकेश बबलू शर्मा, सन्नी पासवान, रामानुज शर्मा, अनूप कुमार सुल्तानिया, जितेंद्र नाथ ओझा, हर्ष रवानी, मुकेश सिंह सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चुनौती देने वालों को घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है देश : कोड़ा

पहलगाम क्षेत्र में हुए हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि यह देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में किसी भी आतंकी हमले से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। यह नया भारत है, जो चुनौती देने वालों को घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है। भारत की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत अब किसी में नहीं है। गीता कोड़ा ने मृतकों की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कश्मीर में आतंकी घटना कायराना हरकत : पांडेय

चाईबासा। कश्मीर में आतंकी हमले की भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि देश विरोधी ताकतें हमारी राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता को चुनौती दे रही हैं। यह एक कायराना हरकत है। वहीं, भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हेमंत केशरी ने घटना का घोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आतंकवादियों ने दिनदहाड़े पहलगाम में पर्यटकों की हत्या कर दी, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।