Retired Soldier Welcomed with Traditional Ceremony in Chaibasa सेवानिवृत्त चोकरो कुदादा का गांव में हुआ स्वागत, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsRetired Soldier Welcomed with Traditional Ceremony in Chaibasa

सेवानिवृत्त चोकरो कुदादा का गांव में हुआ स्वागत

चाईबासा में नायक सूबेदार चोकरो कुदादा का स्वागत पारंपरिक आरती और फूल-माला से किया गया। उन्होंने 24 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा की। उनके स्वागत में महिला समूह ने सामूहिक नृत्य किया। मुखिया जुलियाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSun, 2 Feb 2025 02:23 AM
share Share
Follow Us on
सेवानिवृत्त चोकरो कुदादा का गांव में हुआ स्वागत

चाईबासा। भारतीय सैनिक के तीन बिहार रेजिमेंट, ग्वालियर से नायक सुबेदार पद से सेवानिवृत्त चोकरो कुदादा का चाईबासा पहुंचने पर मतकमहातु मुखिया जुलियाना देवगम की अगुवाई में ज्योति महिला समूह द्वारा गर्मजोशी से पारंपरिक आरती उतार कर और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। सैनिक नायक सूबेदार चोकरो ने 24 वर्षों तक देश की सेवा किया। मूल रूप से उलीजारी निवासी सैनिक का मतकमहातु स्थित उनके नवनिर्मित आवास तक कमारहातु के सामु देवगम,महेन्द्र देवगम,राज देवगम की सांस्कृतिक दल की नेतृत्व में मांदल-मृदंग की धुन पर महिला समूह ने सामूहिक नृत्य के साथ लाया गया। सेवानिवृत्त सैनिक चोकरो के साथ आए गंजिया निवासी सैनिक सोंगा आल्डा का भी स्वागत किया गया।मौके पर मुखिया जुलियाना देवगम ने कहा कि सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर हमारा अमन-चैन के लिए देश की सेवा करते हैं। देश की कठिन सेवा पूरा करने के बाद अपने समाज के परिवेश में लौटने पर इनका स्वागत करना हमारा कर्तव्य बनता है। स्वागत कार्यक्रम में सैनिक की धर्मपत्नी जानकी कुदादा,सुरजा देवगम,अभय चंद्र देवगम,वीर सिंह गोप,शिमलन देवगम, सुमित्रा पाड़ेया,बालेमा देवगम,मरियम सिंकू,सविता बिरुवा समेत काफी संख्या में मुहल्ले के महिला-पुरूष एवं युवा मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।