Strengthening Panchayat System Jagannathpur Heads Meeting to Empower Local Governance पश्चिमी सिंहभूम जिला मुखिया संघ का एलान - सरकार से संवाद और संघर्ष दोनों के लिए तैयार, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsStrengthening Panchayat System Jagannathpur Heads Meeting to Empower Local Governance

पश्चिमी सिंहभूम जिला मुखिया संघ का एलान - सरकार से संवाद और संघर्ष दोनों के लिए तैयार

जगन्नाथपुर में पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने और मुखियाओं की एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिन तामसोय ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अब अपने अधिकारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाFri, 23 May 2025 05:07 PM
share Share
Follow Us on
पश्चिमी सिंहभूम जिला मुखिया संघ  का एलान - सरकार से संवाद और संघर्ष दोनों के लिए तैयार

जगन्नाथपुर। पश्चिमी सिंहभूम मे पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने, मुखियाओं की एकजुटता को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर विकास कार्यों के संचालन में मुखियाओं की भूमिका को प्रभावशाली बनाने के लिए जिला मुखिया संघ की जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र मे एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिन तामसोय ने की। बैठक मे कहा गया कि यह केवल एक औपचारिकता नहीं है बल्कि यह एक सशक्त संदेश है कि पंचायत प्रतिनिधि अब चुप बैठने वाले नहीं हैं। वे अपने अधिकारों और दायित्वों को लेकर सजग हैं और संगठन के बल पर प्रशासन एवं सरकार से संवाद और संघर्ष दोनों के लिए तैयार हैं।

बैठक मे जगन्नाथपुर एवं नोवामुण्डी प्रखण्ड के सभी पंचायत प्रतिनिध शामिल थे। श्री तामसोय ने बताया कि बैठक का मूल उद्देश्य मुखिया संघ को प्रखंड स्तर से लेकर जिला एवं राज्य स्तर तक मजबूत करना था, ताकि पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं सीधे प्रशासन और सरकार के सामने मजबूती से रखी जा सकें। अध्यक्ष तामसोय ने बैठक की शुरुआत करते हुए स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में पंचायती राज प्रणाली को एक संगठित और जागरूक नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, मुखिया पंचायत की रीढ़ होते हैं, और यदि उन्हें नजरअंदाज किया गया तो ग्रामीण भारत का विकास असंभव हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।