Madhya Pradesh Police s Good Morning Campaign Reduces Morning Crimes गुड मॉर्निंग अभियान से सुबह होने वाली घटनाओं पर लगा विराम, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsMadhya Pradesh Police s Good Morning Campaign Reduces Morning Crimes

गुड मॉर्निंग अभियान से सुबह होने वाली घटनाओं पर लगा विराम

Mainpuri News - मैनपुरी में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे गुड मॉर्निंग अभियान ने सुबह होने वाली घटनाओं पर प्रभावी विराम लगाया है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने लोहिया पार्क में लोगों से चर्चा की और अभियान की सराहना की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 24 May 2025 01:47 AM
share Share
Follow Us on
गुड मॉर्निंग अभियान से सुबह होने वाली घटनाओं पर लगा विराम

मैनपुरी। जनपद पुलिस द्वारा गुड मॉर्निंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। शुक्रवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा ने लोहिया पार्क पहुंचकर अभियान को लेकर लोगों से चर्चा की। लोगों ने बताया कि इस अभियान से सुबह होने वाली घटनाओं पर विराम लगा है। गुड मॉर्निंग अभियान के तहत पुलिस हर व्यक्ति से सुबह के समय गांव, मोहल्ले व सार्वजिनक स्थानों पर जाकर संवाद कर रही है। जिसके चलते सुबह के समय होने वाली घटनाओं पर पूर्ण रूप से विराम लग गया है। शुक्रवार सुबह एसपी गणेश प्रसाद साहा शहर के लोहिया पार्क पहुंचे और लोगों से अभियान का फीडबेक लिया।

पार्कों में घूम रहे नागरिकों ने इस अभियान की तारीफ की है। कहा है कि पुलिस प्रतिदिन आ रही है और संदिग्ध लोगों से पार्क में घूमने के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। जिससे जो घटनाएं सुबह होती थी वह बंद हो गई हैं। एसपी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यह है कि आम नागरिक और पुलिस के बीच सीधा संवाद हो सके। काफी लोग कोतवाली आने से घबराते थे और घटना की सूचना नहीं देते थे। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने भी अभियान को लेकर जानकारी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।