Students Protest Against Indoor Badminton Stadium Construction at GC Jain College Chaibasa बीच मैदान में इंडोर स्टेडियम बनाना गलत है - बालमुचु, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsStudents Protest Against Indoor Badminton Stadium Construction at GC Jain College Chaibasa

बीच मैदान में इंडोर स्टेडियम बनाना गलत है - बालमुचु

चाईबासा के जी सी जैन कॉलेज में एनएसयूआई के अध्यक्ष वीर सिंह बालमुचू ने इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम बनाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का एकमात्र मैदान खेलों के लिए है, जहाँ छात्र खेलते हैं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाTue, 20 May 2025 01:52 PM
share Share
Follow Us on
बीच मैदान में इंडोर स्टेडियम बनाना गलत है - बालमुचु

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय एनएसयूआई के अध्यक्ष वीर सिंह बालमुचू ने जी सी जैन कॉमर्स कॉलेज, चाईबासा के परिसर में इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम बनाने का विरोध किया। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि कालेज मे एक मात्र मैदान खेल खेलने हेतु मन है। इस मैदान पर हर रोज बहुत से छात्र छात्राएँ खेल खेलते है। इस मैदान मे कॉलेज से संबंधित बहुत से कार्यकम जैसे किकेट प्रतियोगिता, फुटबॉल प्रतियोगिता, बॉलीबॉल प्रतियोगिता, सरस्वती पूजा तथा मांगे मिलन समारोह होते है। पंरतु महाविद्यालय परिसर मे पीछे जगह होने के बावजूद भी प्राचार्य जबरदस्ती मैदान के आधे से अधिक स्थान पर इनडोर बैंडमिटन स्टेडिम बनाने के जिद मे है।

बहुत बार छात्र छात्राओ द्वारा मैदान में इनडोर स्टेडियम न बनाने के लिए प्राचार्य से मौखिक प्रार्थना की गई है। परंतु प्राचार्य मैदान मे इनडोर स्टेडियम बनाने की जिद में है। ऐसे स्थिति में आउटडोर खेल खेलने वाले छात्र छात्राओ या खिलाडियों का भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। इस मैदान में खेल कर जयपाल सिंह सिरका जैसे इंटरनेशनल खिलाडी निकले है। उन्होंने बताया कि कुलपति को इस मामले से अवगत कराया गया है। विरोध प्रकट करने वालों मे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सचिन तुबिड , आर्य प्रकाश, अनिल बानरा शामिल हैँ l

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।