पंचायत स्तर पर आधार सुधार केन्द्र खोलने की मांग
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत स्तर पर आधार सुधार केन्द्र खोलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पहले तीन स्थानों...

चक्रधरपुर, संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षक्ष मालती गिलुवा ने जिले के उपायुक्त को पत्र लिख कर चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत स्तर पर आधार सुधार केन्द्र खोलने की मांग की है। मालती गिलुवा ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा कि चक्रधरपुर के शहरी ईलाकों में पहले तीन जगहों पर आधार सुधार केन्द्र था। जहां आसानी से लोग आधार में सुधार करा लेते थे, लेकिन वर्तमान में सिर्फ प्रखंड कार्यालय के पास एक ही जगह आधार सुधार केन्द्र है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं चक्रधरपुर शहरी के आलावा ग्रामीण ईलाकों के लोग भी आधार में सुधार कराने आते है।
उन्होंने लोगों की परेशानी को देखते हुये पंचायत स्तर पर आधार सुधार केन्द्र खोलने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।