जनसंघर्ष मोर्चा ने मनाया मजदूर दिवस
चतरा में डाढा पंचायत के परनाही टोला में जन संघर्ष मोर्चा द्वारा मजदूर दिवस मनाया गया। सभा में सीआईटीयू के सदस्य कॉ लक्ष्मी कांत शुक्ल ने मजदूर दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अमेरिका...

चतरा, प्रतिनिधि। डाढा पंचायत के परनाही टोला में जन संघर्ष मोर्चा के द्वारा लाल झंडे को सलामी देकर मजदूर दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता मादी उरांव तथा संचालन फ़ौजी महेश बाण्डो के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीआईटीयू के राज्य समिति के सदस्य कॉ लक्ष्मी कांत शुक्ल ने मजदूर दिवस के इतिहास के बारे में लोगों को जानकारी दिया। और कहा कि 1 मई 1886 में अमेरिका के सिकांगो शहर में मजदूरो का एक बहुत बड़ा क्रांति हुआ। जिसमें दर्जनों मजदूर शहीद हो गए।तब से पुरी दुनिया में 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही सभा में उपस्थित जन संघर्ष मोर्चा के सचिव फ़ौजी महेश बाण्डो ने कहा कि आज भी भारत मे मजदूरों के साथ शोषण और अत्याचार हो रहा है।
परनाही, बांडी तेतर,चौधारीया तथा डाढा गांव में सैकड़ों परिवार सैकड़ों वर्षों से वन भूमि में निवास करते आ रहे हैं। इस इलाके में 1912 में भू सर्वे हुआ था।जब देश गुलाम था। उसके बाद आज तक कोई भू सर्वे नहीं हुआ है।सन 2006 में वन अधिकार कानून 2006 लागू भी किया गया। उसके बाद भी वन विभाग लोगों को उजाड़ने पर तुला हुआ है।अगर वन विभाग अपने मनमाने रवैया से बाज नहीं आता है तो जन संघर्ष मोर्चा सरकार और वन विभाग के खिलाफ अपना मोर्चा खोलेगा। सभा में पंचायत समिति सदस्य मोनिका गोरिया, पूर्व मुखिया पति सोमा उरांव सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।