होम्योपैथी का सार पुस्तक का लोकार्पण
देवघर,प्रतिनिधि। दीनबंधु उच्च विद्यालय के रवीन्द्र सभागार में बुधवार को स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा साइंस एंड मैथमेट
देवघर। दीनबंधु उच्च विद्यालय के रवीन्द्र सभागार में बुधवार को स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा साइंस एंड मैथमेटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के संयुकत बैनर तले डॉ.आरएस सिंह द्वारा लिखित होम्योपैथी का सार पुस्तक का लोकार्पण किया गया। मौके पर वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, विश्व भारती शांतिनिकेतन के हिन्दी विभागध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र राय, झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन देवघर के जिलाध्यक्ष डॉ. जय चंद्र राज, नेतरहाट आवासीय विद्यालय के पूर्व अध्यापक डॉ. मिथिलेश कुमार, वेक्सो इंडिया के संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह, पश्चिम बंगाल के स्वनामधन्य नेत्र चिकित्सक डॉ. देबदास चक्रबर्ती व दीनबंधु स्कूल के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार द्वारा संयुक्त रुप से होम्योपैथ एवं बाल स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राम स्वारथ सिंह द्वारा लिखित पुस्तक होम्योपैथी का सार पुस्तक का लोकार्पण संपन्न हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।