Ram Navami Celebrations in Palojori Colorful Decorations Processions and Security Measures बजरंगी पताका से पटा पालोजोरी, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsRam Navami Celebrations in Palojori Colorful Decorations Processions and Security Measures

बजरंगी पताका से पटा पालोजोरी

रामनवमी पर्व रविवार को है। पालोजोरी में बजरंगबली मंदिरों को सजाया गया है और बाजार में चहल-पहल है। लोग बजरंगी झंडे खरीद रहे हैं। रामनवमी पर जुलूस और बाइक रैली का आयोजन होगा। पुलिस-प्रशासन सुरक्षा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 5 April 2025 04:42 AM
share Share
Follow Us on
बजरंगी पताका से पटा पालोजोरी

पालोजोरी। रामनवमी पर्व रविवार को है। रामनवमी को लेकर पालोजोरी व आसपास स्थित बजरंगबली मंदिर का रंग-रोगन कर आकर्षक रूप दिया गया है। बजरंगबली मंदिरों में वैदिक मंत्र उच्चारण तो हो रहे हैं। इसके अलावा रामनवमी को देखते हुए पालोजोरी बाजार को बजरंगी पताका से पाट दिया गया है। सड़क के दोनों किनारे बजरंगी झंडा लगाए गए हैं। साथ ही बजरंगी पताका बेचने के लिए दर्जनों की संख्या में अस्थायी दुकानें सजी हैं। लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार बजरंगी झंडा खरीद रहे हैं। वहीं रामनवमी को लेकर बाजार में भी चहल-पहल देखी जा रही है। रामनवमी के दिन रविवार को पालोजोरी में रामनवमी जुलूस का भी आयोजन होगा, जिसमें लोग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएंगे। रामनवमी के अवसर पर विभिन्न रामनवमी कमेटी द्वारा अखाड़ा निकाला जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पालोजोरी थाना क्षेत्र में पांच लोगों को अखाड़ा निकालने का लाइसेंस है। रामनवमी के अवसर पर संध्या के समय अखाड़ा कमेटी द्वारा अखाड़ा निकाला जाता है, जिसमें शामिल लोग आकर्षक करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित करते हैं। इसके अलावे रामनवमी पर फतेहनाथ व कड़रासाल गांव से बाइक रैली भी निकलेगी, जो पालोजोरी बजरंगबली चौक तक जाएगी। रामनवमी को लेकर विधि-व्यवस्था बहाली के लिए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है। चिन्हित जगहों पर विधि-व्यवस्था बहाली के लिए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति भी पुलिस प्रशासन की ओर से की जाएगी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पालोजोरी के बजरंगबली चौराहे व सिदो-कान्हू चौक पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।