Tragic Accident Youth Dies After Hit by Unknown Vehicle in Khaga पालोजोरी : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsTragic Accident Youth Dies After Hit by Unknown Vehicle in Khaga

पालोजोरी : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

पालोजोरी अंचल के खागा थाना क्षेत्र में गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 37 वर्षीय युवक सुनील मुर्मू की मौत हो गई। वह भोज खाकर लौट रहा था। रात के दो से ढाई बजे के बीच पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 11 March 2025 10:00 PM
share Share
Follow Us on
पालोजोरी : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी अंचल के खागा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर घोड़ादाहा गांव के पास सोमवार मध्य रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। थानांतर्गत घोड़ादाहा गांव निवासी सुनील मुर्मू की मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतक की उम्र लगभग 37 वर्ष बतायी गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुनील मुर्मू अपने ही गांव में किसी के घर भोज खाकर वापस लौट रहा था, उसी क्रम में मध्य रात्रि अज्ञात वाहन ने घटना को अंजाम दे दिया। खागा थाना के चौकीदार ने रात्रि गश्ती के क्रम में रात्रि लगभग दो से ढाई बजे के बीच घोड़ादाहा गांव के पास बेसुध अवस्था में एक युवक को सड़क पर गिरा देखा। युवक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। आनन-फानन में खागा पुलिस ने सुनील मुर्मू को डॉक्टर के पास पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मुकेश मुर्मू का शव पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।