BJP Celebrates 46th Foundation Day with Active Worker Conference in Darrida भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस पर दरीदा में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBJP Celebrates 46th Foundation Day with Active Worker Conference in Darrida

भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस पर दरीदा में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन

बरोरा में भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस मनाया गया। सावित्री देवी पैलेस में आयोजित सम्मेलन में बाघमारा और झरिया विधायक उपस्थित रहे। विधायक शत्रुघ्न महतो ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 11 April 2025 05:35 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस पर दरीदा में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन

बरोरा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस पर सावित्री देवी पैलेस दरीदा में गुरूवार को सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें बाघमारा विधानसभा के पांचों मंडल के सभी नए व पुरातन सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो व झरिया विधायक रागिनी सिंह उपस्थित थे। विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि कार्यकर्ता हमारी ताकत है। कार्यकर्ता के बिना हम अधूरे है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के बाद देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। पूरे विश्व में हमारे देश को आज एक अलग पहचान मिली है। एनडीए की सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। पहले की सरकारों में जन सुविधा योजनाएं की राशि जनता तक नहीं पहुंचती थी, अब डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभुक के खाते में राशि जाती है। आज देश में विचौलिया सिस्टम समाप्त हो गया है। अनुच्छेद 370 और 35 ए जैसे काले कानून हटाए गए और पूरे देश में एक विधान एक संविधान लागू किया गया। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण कानून लाए गए। तीन तलाक सुधार कानून लाकर मुस्लिम महिलाओं के जीवन को सुरक्षित किए गए। सेना को शक्ति प्रदान की गई। जिससे पिछले 11 वर्षों में भारत के भीतर आतंकवाद की कोई बड़ी घटनाएं नहीं हुई। शिक्षा प्रणाली और कानून व्यवस्था में बदलाव लाकर व्यवस्था को दुरूस्त किया गया। वक्फ बोर्ड संशोधित बिल लाकर पुराने वक्फ कानून समाप्त किए गए। जिससे गरीब मुस्लिमों के अधिकार और लाभ सुरक्षित किए गए। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने समाज के सभी वर्गों को सम्मान देने का काम किया है। खासकर मातृत्व शक्ति को पार्टी में एक अलग ही सम्मान दिया है। पार्टी ने मातृत्व शक्ति को मंडल, जिला, राज्य एवं देश के शीर्ष पदों पर स्थान देकर सम्मान देने का काम किया है। आगे कहा कि हमारी पार्टी कभी भी शासन नहीं करती है। शासन वो किया जिसने देश में 70 साल राज किया। उनके 70 सालों की शासन के एक भी काम बता दीजिए, जो जन हित में किए गए हों। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने 11 सालों में इतना काम किया है, जिसे बताने में कई दिनों का समय लग सकता है। आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के सहयोग से हमारी पार्टी झारखंड में सभी 81 के 81 सीटों पर विजयी हासिल कर सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रवण राय, विष्णु त्रिपाठी, बच्चू कुमार राय, धनेश्वर महतो, महेश पासवान,अशोक मिश्रा, पप्पू सिंह, राकेश सिंह, राजू शर्मा, उत्तम गयाली, दिनेश रवानी, सूरजदेव मिश्रा, कंचन चौरसिया, ललिता देवी, सुनीता देवी, बलराम चौहान, सुधीर चौहान, ऊषा पटवा, रीता देवी, गीता सिंह, देवानंद साव, विनय वीसीआर, बिनोद साव, आजाद कुम्हार, गिरिजा शंकर शर्मा आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।