सिविल सर्जन ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण
धनबाद के सदर अस्पताल का सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत की और इलाज की सुविधाओं की जानकारी ली। यह निरीक्षण जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह की बैठक के बाद...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने मंगलवार सुबह सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सुबह 10 बजे के करीब पहुंचे सिविल सर्जन ने ओपीडी का जायजा लिया। यहां सभी डॉक्टर मरीजों का इलाज करते मिले और कर्मचारी भी समय पर उपस्थित थे। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने इलाज और सुविधा व्यवस्था को लेकर अपनी बातें साझा कीं। यह निरीक्षण जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह की सोमवार को हुई तीखी बैठक के बाद किया गया, जिसमें उन्होंने अस्पताल की लचर व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सिविल सर्जन समेत अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई थी।
उन्होंने स्पष्ट कहा था कि या तो मरीजों को बेहतर इलाज मिले या जिम्मेदार अधिकारी अपने पद से इस्तीफा दें। इसके बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। व्यवस्था सुधारने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने साफ-सफाई, दवा वितरण और मरीजों को समय पर इलाज देने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।