Congress Rally to Save Constitution Youth Leaders Mobilize in Kharsawan कांग्रेसी संविधान बचाओ रैली में हुए शामिल, Saraikela Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsCongress Rally to Save Constitution Youth Leaders Mobilize in Kharsawan

कांग्रेसी संविधान बचाओ रैली में हुए शामिल

खरसावां में युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए रांची रवाना हुए। रैली का उद्देश्य संविधान की रक्षा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाWed, 7 May 2025 05:26 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेसी संविधान बचाओ रैली में हुए शामिल

खरसावां। सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्याक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसी रांची रवाना हुए। इसके पूर्व कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता खरसावां चांदनी चौक में एकजुट होकर सैकड़ों की संख्या में पुराना विधानसभा मैदान धुर्वा रांची के लिए रवाना हुए। रैली का उद्देश्य संविधान की रक्षा करना और सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक न्याय का संदेश देना है। इस दौरान प्रखंड पर्यवेक्षक देबु चटर्जी, विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया, रुईदास चाकी, सांसद प्रतिनिधि बलभद्र महतो, बीस सूत्री सदस्य कन्हैयालाल सामड, सौरव तांती, मनोज कुमार सिंह मुंडा, बरजू लोहार, करन हेंब्रम, तुराम बाँकिरा, सुखलाल होनहागा, बीरेंद्र नायक, अर्नब गांगुली आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।