चड़क पूजा पर श्रद्धालुओं ने की शिव मंदिर में पूजा
महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा,

महुदा। तीन दिवसीय चड़क पूजा के प्रथम दिन शनिवार को दर्जनों श्रद्धालुओं ने नागदा स्थित कमलिया शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना की। सभी श्रद्धालु तीन दिन का व्रत रखकर कर सोमवार को भोक्ता खुंटा के सहारे परिक्रमा करेंगे। प्रथम दिन सभी श्रद्धालु मंदिर के समीप स्थित तालाब में स्नान कर शिव मंदिर पहुंचे और शंकर भगवान का दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना की। पूजा समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष सतीश चंद्र महतो, सचिव बिनोद महतो, अभिराम महतो,कमल महतो, कालाचंद महतो, प्रभास ठाकुर, गोराचंद महतो, माथुर राय, जोबना राय, परशुराम महतो, आनंद महतो, लखन राय, मुन्ना महतो, संशोधन महतो आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।