झरिया में विधायक से ब्लड बैंक की स्थापना की मांग
झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया में ब्लड बैंक की स्थापना के लिए जीवन सहयोग सामाजिक संस्था के सदस्यों ने मंगलवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह को एक ज्ञापन

झरिया। झरिया में ब्लड बैंक की स्थापना के लिए जीवन सहयोग सामाजिक संस्था के सदस्यों ने मंगलवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। संस्था ने झरिया क्षेत्र में रक्त की स्थानीय उपलब्धता सुनिश्चित करने और रक्त की आवश्यकता पड़ने पर आमजन को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए शीघ्र ही एक ब्लड बैंक स्थापित करने का अनुरोध किया। वर्तमान में, झरिया के निवासियों को रक्त की आवश्यकता होने पर धनबाद स्थित ब्लड बैंकों का रुख करना पड़ता है। जिससे समय और धन की बर्बादी होती है। कई बार गंभीर परिस्थितियों में जीवन भी खतरे में पड़ जाता है। एक स्थानीय ब्लड बैंक की स्थापना से आपातकालीन स्थितियों में रक्त की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित होगी। कहा है कि झरिया एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। और यहां दुर्घटनाओं, प्रसव और अन्य चिकित्सीय स्थितियों में रक्त की आवश्यकता निरंतर बनी रहती है। इसलिए, एक सुसज्जित ब्लड बैंक की स्थापना इस क्षेत्र की एक अनिवार्य आवश्यकता है। विधायक ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में संस्था के सुनील तुलस्यान, सुजीत बर्णवाल आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।