Grand Welcome for Union Minister Mansukh Mandaviya by BJP Workers in Mahuda भाजपाइयों ने महुदा मोड़ में केन्द्रीय मंत्री का किया स्वागत, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsGrand Welcome for Union Minister Mansukh Mandaviya by BJP Workers in Mahuda

भाजपाइयों ने महुदा मोड़ में केन्द्रीय मंत्री का किया स्वागत

महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि।

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 19 April 2025 03:41 AM
share Share
Follow Us on
भाजपाइयों ने महुदा मोड़ में केन्द्रीय मंत्री का किया स्वागत

महुदा। भारत सरकार के केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा एवं खेल मंत्री मनसुख लाल मांडवीया का शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर महुदा मोड़ शिव मंदिर के समीप भव्य स्वागत किया। बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो व भाजपा के जिला महामंत्री धनेश्वर महतो ने उन्हें फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। वहीं भाजपा महुदा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा फुलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस संबंध में धनेश्वर महतो ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मनसुख लाल मांडवीया सांसद ढुलु महतो के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं से डीजीएमएस धनबाद के एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने धनबाद जाने के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका तहे दिल से स्वागत किया। मौके पर महुदा मंडल महामंत्री जीतन रवानी, राजेश कुमार महतो, चितरंजन दूबे, बिनोद महतो, अविनाश पाठक, कमल प्रसाद महतो, मटुक मिश्रा,बहादुर महतो,करमू महतो, अनवर शेख, श्यामलाल महतो आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।