बाइक से गिरकर टुंडी का युवक जख्मी
धनबाद टुंडी निवासी जावेद अंसारी (26 वर्ष) शनिवार शाम बाइक से गिरकर घायल हो गए। वह अपने साथी रहमान के साथ धनबाद से लौट रहे थे, तभी एक कार ने चकमा दे दिया। जावेद गंभीर चोट के साथ सड़क पर गिर गए और...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 4 May 2025 06:19 AM

धनबाद टुंडी निवासी जावेद अंसारी (26 वर्ष) शनिवार शाम बाइक से गिरकर घायल हो गया। वह अपने साथी रहमान के साथ धनबाद से लौट रहा था। तभी गोविंदपुर-टुंडी मुख्य मार्ग पर एक कार ने चकमा दे दिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। जावेद पीछे बैठा था। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसकी कमर में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद रहमान उसे वापस धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आया। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।