गर्मी में ट्रैफिक जवानों के बीच बांटे जूस
धनबाद में आनंद मंगल संस्था ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के बीच जूस का वितरण किया। यह अभियान 60 दिनों तक चलेगा और इसका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को गर्मी में राहत प्रदान करना है। अभियान का उद्घाटन ट्रैफिक...

धनबाद, वरीय संवाददाता। आनंद मंगल संस्था ने गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के बीच जूस का वितरण किया। अध्यक्ष मीना डोकानिया के नेतृत्व में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखकर पुलिस कर्मियों के लिए जूस वितरण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान पूरे 60 दिनों तक गोविंदपुर, मेमको मोड़, सिटी सेंटर से बैंक मोड़ तक चलेगा। गुरुवार को अभियान का उद्घाटन ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने सिटी सेंटर में किया। सदस्यों ने बताया कि पहल का उद्देश्य यातायात पुलिस अधिकारियों को राहत देना है। मौके पर संस्था की सक्रिय सदस्य संगीता अग्रवाल, मीनू, रेखा रुंगटा, रश्मि, रंजना, संगीता, पायल, नीतू, ऋद्धि, सरोज, सपना, रेवा, अल्का, उमा, सुनीता, किरण, सीमा, सरिता, रेखा, पिंकी, दीप्ति, श्वेता, संतोष, बरखा, संगीता, पूनम, सुनीता, कीर्ति, डोली, कुमुद, माधवी, अर्चना, आशा, कविता, सोनल, शीतल, अंजू, प्रीति, विजेता, प्रतिमा, निधि, ज्योति सहित अन्य उपस्थित थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।