Labour Day Celebration in Jharia Demand for Withdrawal of Anti-Labour Policies केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीति वापस ले: साहिल, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsLabour Day Celebration in Jharia Demand for Withdrawal of Anti-Labour Policies

केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीति वापस ले: साहिल

झरिया में इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, टीयूसीसी और झारखण्ड असंगठित मजदूर यूनियन ने मई दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में मजदूर नेता अर्जुन राम ने संचालन किया। प्रदेश अध्यक्ष मोफिज साहिल ने मजदूरों के अधिकारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 2 May 2025 03:10 PM
share Share
Follow Us on
केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीति वापस ले: साहिल

झरिया। इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, टीयूसीसी, अग्रगामी झारखण्ड असंगठित मजदूर यूनियन की ओर से गुरुवार को मई दिवस का आयोजन किया गया। झरिया टीओपी मैदान ऊपर कुल्ही झरिया में मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला अध्यक्ष हीरालाल शंखवार व संचालन मजदूर नेता अर्जुन राम ने किया। मजदूर दिवस को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व टीयू सीसी के राज्य महामंत्री मोफिज साहिल ने कहा कि मजदूर दिवस उन शहीदों के याद में हम मनाते है जिन्होंने 1 मई को शिग़ाको में अपने हक अधिकार के लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे। केंद्र सरकार से मजदूर विरोधी नीति वापस लेने की मांग की ई।

संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा 20 मई को आम हड़ताल में को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में राजकुमार साव, यनुमा प्रसाद, कंचन देवी, मारो रजक, मुनिया देवी, आरती देवी, पिंकी देवी सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।