गतका प्रतियोगिता में झारखंड ने आठ पदक जीते
गिरिडीह। नेशनल स्कूल गेम्स में झारखण्ड की टीम ने 68वां स्वदेशी सिख मार्शल आर्ट गतका प्रतियोगिता में 8 पदक जीते। कोच पूनम कुमारी के नेतृत्व में टीम ने 7 कांस्य और 1 रजत पदक हासिल करते हुए राष्ट्रीय...

गिरिडीह। नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन के द्वारा 68वां स्वदेशी सिख मार्शल आर्ट गतका प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 21-27 अप्रैल तक चले प्रतियोगिता में देशभर के करीब 20 राज्यों के 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं झारखण्ड से कोच पूनम कुमारी की अगुवाई में 32 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान बतौर झारखण्ड कोच गिरिडीह की खेल शिक्षिका पूनम कुमारी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए आठ पदकों पर कब्जा जमाया। झारखण्ड कोच पूनम कुमारी के नेतृत्व में जीते 8 पदक: प्रतियोगिता में झारखण्ड की टीम ने सात कांस्य व एक रजत पदक अपने नाम करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बताया गया कि झारखण्ड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल के नेतृत्व में गतका एसोशिएशन ऑफ झारखण्ड के द्वारा प्रतियोगिता में 38 सदस्यीय टीम नई दिल्ली गई थी। जिसमें 4 कोच, 2 मैनजर व 32 प्रतिभागी शामिल थे। इस प्रतियोगिता के सभी पदकधारियों को प्रमाणपत्र भी दिया गया है। गौरतलब है कि प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों का चयन किया गया था। सभी प्रतिभागियों ने कोच पूनम कुमारी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए झारखण्ड का नाम रौशन किया है। सभी विजेताओं को 50-50 हजार रूपए की राशि सम्मान स्वरूप झारखण्ड सरकार के खेल निति के तहत दिये जाएंगे। लड़कियों की आत्मरक्षा के लिए बेहतर है यह खेल: गिरिडीह की खेल शिक्षिका सह झारखण्ड कोच पूनम कुमारी ने बताया कि गतका एक प्रकार को फरी सोटी खेल है। यह अत्यंत रोमांचकारी होने के साथ आत्मरक्षा के लिए बेहतर है। लड़कियों को इस खेल के प्रति जागरूक होने से स्वयं की सुरक्षा भी संभव है। बताया कि फरी सोटी या गतका एक प्रकार का तलवार ढाल की तरह प्रयोग होने वाला खेल है। इसके खेल नियमों और रोमांच के कारण तेजी से विकसित हो रहा है। बताया कि पूर्व में यह खेल मुख्य रूप से पंजाब स्थानीय खेल हुआ करता था, लेकिन आज यह विश्व पटल पर खेला जाने वाला प्रमुख खेल बन चुका है। कहा कि देश में भी यह खेल तेजी से विकसित हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।